By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति का किया सम्मान
उत्तराखण्ड

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति का किया सम्मान

 लक्ष्मी अग्रवाल ने मातृशक्ति का किया सम्मान.

admin
Last updated: 2026/08/11 at 11:05 AM
admin
Share
5 Min Read
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति का किया सम्मान
SHARE
Highlights
  • महिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाब.
  • भाऊवाला में हजारों की संख्या में पहुंचीं समूहों की महिलाएं.
  • तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां.

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति का किया सम्मान :-  सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के भाऊवाला में आयोजित भव्य महिला सम्मान समारोह एवं तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में मौजूद मातृशक्ति से संवाद किया। कार्यक्रम की आयोजक भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने प्रदेशभर से पहुंची महिलाओं का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया।

Contents
 लक्ष्मी अग्रवाल ने मातृशक्ति का किया सम्मानमहिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाबभाऊवाला में हजारों की संख्या में पहुंचीं समूहों की महिलाएंतीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

 लक्ष्मी अग्रवाल ने मातृशक्ति का किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।खराब मौसम और बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में महिलाओं के कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने आयोजक लक्ष्मी अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर महिलाएं अपने परिवार और अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं, वहीं खराब मौसम भी चुनौती बना हुआ था। इसके बावजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी यह साबित करती है कि नारी शक्ति के हौसले के आगे मौसम भी उनका रास्ता नहीं रोक सकता।

महिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं से सीधे संवाद किया। अलग-अलग क्षेत्रों और स्वयं सहायता समूहों से आई ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री से महिलाओं के लिए किए जा रहे विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं, लखपति दीदी योजना तथा भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सवालों का मंच से खुलकर जवाब दिया और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

भाऊवाला में हजारों की संख्या में पहुंचीं समूहों की महिलाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यदि प्रदेश की महिलाएं एक कदम आगे बढ़ती हैं तो सरकार का कर्तव्य है कि वह दस कदम आगे बढ़कर उनका साथ दे। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं के हुनर को अवसर मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाए।उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक लक्ष्मी अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि सहसपुर की मातृशक्ति के साथ उनका गहरा जुड़ाव है। हजारों महिलाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि लक्ष्मी अग्रवाल ने महिलाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान और विश्वास बनाया है।

तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा विजेता को तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यक्रम के आयोजक पीके अग्रवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और सावन के सोमवार होने के बावजूद भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल के सहसपुर में आयोजित तीज महोत्स्वा और महिला संवाद कार्यक्रम में हजारों की तादात में महिलाओं की मौजूदगी देख मुख्यमंत्री धामी गदगद दिखाई दिए।

फूलों की फुहार से स्वागत और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सीएम धामी ने भी मंच पर खड़े होकर महिलाओं का सर झुका कर अभिवादन किया। मंच से इतनी बड़ी भीड़ देखकर जहाँ सीएम काफी जोश में दिखाई दिए वहीँ अपने तय समय से लगभग 1 घंटे ज्यादा तक कार्यक्रम में मौजूद रहकर विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया।

राजनैतिक रूप से देखा जाय तो विधानसभा चुनाव से पहले जिले से एकमात्र महिला दावेदार लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी मजबूत राजनैतिक पकड़ का एहसास भी संगठन को कराने में सफलता पायी है जिसके बाद सियासी गलियारे में उनकी दावेदारी प्रबल मानी जाने लगी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ राज्य मंत्री विनय कुमार रुहेला, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्यमंत्री भुवन विक्रम डबराल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री नेहा जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।वहीँ हजारों की संख्या में न अलग अलग क्षेत्रों से महिलियें इस कार्यकर्म में शामिल होने पहुंची थी।

You Might Also Like

hindurakshadal : Lalit Sharma की गिरफ्तारी हो—महिलाओं ने जताया आक्रोश

Muslimsevasangathan : Lalit Sharma की गिरफ्तारी की मांग, संगठन ने किया CM आवास कूच

UttarakhandNews : मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान याद रहेगा : मुख्यमंत्री

khelmahakumbh2026  : देहरादून में एक हफ्ते में दो मजारों में तोड़फोड़, नकाबपोशों की पहचान पर उठे सवाल

AntiMosquitoApp : मच्छरों से निपटेगा आपका मोबाइल , रोचक जानकारी

TAGGED: #BhauwalaDehradun, #BhooKanoonUttarakhand, #khojinaradbreakingnews, #LakhpatiDidiScheme, #LakshmiAgarwal, #pushkarsinghdhami, #SahaspurDehradun, #SahaspurPolitics, #SaurabhThapliyal, #SelfHelpGroups, #TeejMahotsav2026, #TeejQueen2026, #UttarakhandWomenEmpowerment, dehradunnews, DhamiGovt, khojinarad, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 11, 2026 August 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AccidentNews : Roorkee-Manglaur Highway पर भीषण हादसा, दो कांवड़ियों की मौत
Next Article SugarcaneJuiceRudrabhishek SugarcaneJuiceRudrabhishek : सावन में गन्ने के रस से कीजिए रुद्राभिषेक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

hindurakshadal : Lalit Sharma की गिरफ्तारी हो—महिलाओं ने जताया आक्रोश
देहरादून September 2, 2026
Muslimsevasangathan : Lalit Sharma की गिरफ्तारी की मांग, संगठन ने किया CM आवास कूच
देहरादून September 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान याद रहेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड September 2, 2026
khelmahakumbh2026  : देहरादून में एक हफ्ते में दो मजारों में तोड़फोड़, नकाबपोशों की पहचान पर उठे सवाल
खटीमा September 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?