By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 
उत्तर प्रदेश

BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में छह बार के लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है.

admin
Last updated: 2026/08/03 at 4:53 PM
admin
Share
3 Min Read
BrijBhushanAcquitted
BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी 
SHARE
Highlights
  • दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को फैसला सुना दिया है.
  • बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने जो कहा था वो सच साबित हुआ.
  • इससे पहले पूरे विवाद के चलते उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के 6 बार सांसद रहे बृज भूषण को बीते चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था.

BrijBhushanAcquitted : बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी  :-  WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। उन पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप लगे थे। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। फैसले पर उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा वो सच साबित हुआ।

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में छह बार के लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। सोमवार सुबह में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में, WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह फैसले से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं सिर्फ वही सुनूंगा जो कोर्ट कहेगा। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है। अब दिल्ली की अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में सोमवार को फैसला सुना दिया है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर अदालत ने बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह ने कहा कि जिस दिन मुझ पर आरोप लगा था, उस समय मैंने कहा था कि अगर आरोप सही साबित होता है तो मैं खुशी-खुशी फांसी लगा लूंगा। आज अदालत ने मुझे बरी कर दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैंने जो कहा था वो सच साबित हुआ। कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी किया है। यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है। आज खुशी का दिन है। ऐसे में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि जो हो गया, सो हो गया।

इससे पहले पूरे विवाद के चलते उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के 6 बार सांसद रहे बृज भूषण को बीते चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। हालांकि, पार्टी ने इस सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा।

भले ही बृजभूषण को टिकट नहीं दिया गया, बावजूद इसके क्षेत्र में उनके मजबूत आधार का असर नजर आया और बेटे करण भूषण ने जीत दर्ज की। अब दिल्ली की अदालत से राहत मिलने के बाद बड़ा सवाल यही है कि क्या बृजभूषण शरण सिंह फिर से चुनावी रण में उतर सकते हैं। वहीं सवाल ये भी कि क्या वो फिर WFI के प्रमुख की भी जिम्मेदारी संभालेंगे? महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बावजूद कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया है ।

You Might Also Like

UttarakhandPolitics : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अचानक बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

sanjaykanojia : वार्ड-18 में कद्दू भाई के समर्थन के दावे, चुनावी माहौल गरमाया

EDAction  : नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! Hakam Singh की करोड़ों की संपत्ति पर ED का एक्शन

WeatherUpdate : भूस्खलन से बंद हुईं 135 सड़कें, 30 मिनट में रास्ता खोलने का दावा

DehradunTraffic : Dehradun में जाम कम करने की तैयारी, 13 अगस्त को अहम बैठक

TAGGED: #BrijBhushanAcquitted, #BrijBhushanNews, #BrijBhushanSharanSingh, #DelhiCourtVerdict, #IndianWrestling, #KaiserganjMP, #KaranBhushanSingh, #khojinaradbreakingnews, #LegalVerdict, #RouseAvenueCourt, #WFICases, #WFIChief, #WrestlersProtest, #WrestlingCourtVerdict, BreakingNewsHindi, khojinarad, PoliticalUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 3, 2026 August 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अचानक बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandPolitics : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अचानक बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
देहरादून August 3, 2026
sanjaykanojia : वार्ड-18 में कद्दू भाई के समर्थन के दावे, चुनावी माहौल गरमाया
देहरादून August 3, 2026
EDAction  : नकल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई! Hakam Singh की करोड़ों की संपत्ति पर ED का एक्शन
उत्तराखण्ड August 3, 2026
WeatherUpdate : भूस्खलन से बंद हुईं 135 सड़कें, 30 मिनट में रास्ता खोलने का दावा
उत्तराखण्ड August 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?