By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग
दिल्ली

CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग

डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून.

admin
Last updated: 2026/08/01 at 10:44 AM
admin
Share
4 Min Read
CyberCrimeNews
CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठगCyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग
SHARE
Highlights
  • सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
  • डिजिटल अरेस्ट के मामले घटे.
  • अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों की संयुक्त कार्रवाई के कारण डिजिटल अरेस्ट के मामलों में काफी कमी आई है.

CyberCrimeNews : रिटायर्ड लोगों को निशाना बना रहे साइबर ठग :- केंद्र सरकार देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों ‘डिजिटल अरेस्ट’ और एआई-जनरेटेड ‘डीपफेक’ (AI Deepfake) पर लगाम लगाने के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्र सरकार संसद के चालू सत्र में एक नया विधेयक (Bill) ला सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इन मुद्दों के लिए खास अपराध तय करने को कहा है। जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

Contents
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?डिजिटल अरेस्ट के मामले घटे

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मौजूदा आपराधिक कानूनों में डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक जैसे नए साइबर अपराधों की कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं है। ऐसे में इन्हें अलग अपराध के रूप में कानून में शामिल करने की जरूरत है।

चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि अदालत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े आरोपियों को जमानत देने में कड़ा रुख अपना रही है, लेकिन मौजूदा कानून में इस अपराध की स्पष्ट पहचान नहीं है। कोर्ट ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट में जबरन वसूली, लूट और संगठित अपराध के तत्व शामिल हैं।

इसलिए इसे एक अलग अपराध के रूप में परिभाषित करने और आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने जैसे कड़े प्रावधानों की जरूरत है। जस्टिस बागची ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिली विशेष शक्तियों के बावजूद कोर्ट न तो कोई नया अपराध परिभाषित कर सकती है और न ही नया कानून बना सकती है। यह काम पूरी तरह सरकार का है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर नया कानून लाने पर काम कर रही है। संसद के चालू सत्र में ही डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक को अलग अपराध घोषित करने वाला विधेयक पेश किया जा सकता है। प्रस्तावित कानून में डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक को अलग-अलग अपराध माना जाएगा और इनके लिए सख्त सजा का प्रावधान होगा।

डिजिटल अरेस्ट के मामले घटे

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभागों की संयुक्त कार्रवाई के कारण डिजिटल अरेस्ट के मामलों में काफी कमी आई है। साथ ही एक उच्च स्तरीय समिति इस पूरे सिस्टम की समीक्षा कर रही है और जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।

गौरतलब है कि डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक जैसी ठगी का शिकार सबसे ज्यादा बुजुर्ग और रिटायर्ड लोग हो रहे हैं, जिनसे उनकी जिंदगी भर की कमाई ठग ली जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने इसका स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए सीबीआई (CBI) को ऐसे मामलों की जांच का जिम्मा सौंपा है।

व्हाट्सएप (WhatsApp) की ओर से भी वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि कंपनी भी सरकार के साथ मिलकर प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए काम कर रही है।

 

You Might Also Like

YouthSamvad : CM धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं

JusticeForSrishti : दहेज हत्या मामले में दून पुलिस का बड़ा एक्शन 

SiddharthBhusari : धामी विरोध से पहले सिद्धार्थ भुसरी पर पुलिस एक्शन!  

PROTESTATMLASAHDEVPUNDIRHOUSE : सहदेव पुंडीर को ग्रामीणों ने घेरा, गुस्से में बोले- “इस्तीफा दे दूंगा!”

IGNFAConvocational2026 : 2024 बैच के भारतीय वन सेवा का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

TAGGED: #AIDeepfake, #CBIScout, #CyberCrimeNews, #CyberFraudAlert, #CyberSecurityLaw, #DeepfakeScam, #DigitalScamAlert, #khojinaradbreakingnews, #NewCyberLaw, #OnlineScamIndia, #ParliamentSession2026, #SeniorCitizenSafety, #StaySafeOnline, #SupremeCourtIndia, #TusharMehta, DigitalArrest, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 1, 2026 August 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics : Ganesh Joshi पर Harak Singh Rawat का हमला, बोले— ED-CBI जांच क्यों नहीं
Next Article DubaiJobReality DubaiJobReality : दुबई में कमाने का सपना तोड़ देगा लड़की का अनुभव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

YouthSamvad : CM धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं
हरिद्वार August 1, 2026
JusticeForSrishti : दहेज हत्या मामले में दून पुलिस का बड़ा एक्शन 
देहरादून August 1, 2026
SiddharthBhusari : धामी विरोध से पहले सिद्धार्थ भुसरी पर पुलिस एक्शन!  
उत्तराखण्ड August 1, 2026
PROTESTATMLASAHDEVPUNDIRHOUSE : सहदेव पुंडीर को ग्रामीणों ने घेरा, गुस्से में बोले- “इस्तीफा दे दूंगा!”
देहरादून August 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?