By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ShramikKalyanYojana : श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल विकास करेंगे – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > ShramikKalyanYojana : श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल विकास करेंगे – धामी
उत्तराखण्ड

ShramikKalyanYojana : श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल विकास करेंगे – धामी

इसी क्रम में शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित.

admin
Last updated: 2026/07/24 at 12:02 PM
admin
Share
4 Min Read
ShramikKalyanYojana
ShramikKalyanYojana : श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल विकास करेंगे - धामी
SHARE
Highlights
  • उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि "मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना" के अंतर्गत शुरू की जा रही.
  • वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जाँचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी.

ShramikKalyanYojana : श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल विकास करेंगे  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने श्रमिक और श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत 2 मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री पोषण योजना” के माध्यम से जहां श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं “मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना” के माध्यम से श्रमिक भाई -बहनों के बच्चों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही, “मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना” के अंतर्गत पात्र छात्र-छात्राओं को योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत हर साल 210 बच्चों को आवासीय सुविधायुक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवाओं को भी प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना” के अंतर्गत शुरू की जा रही मोबाइल मेडिकल वैंस के जरिए विशेष स्वास्थ्य दल दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचकर श्रमिक भाई-बहनों को उनके कार्य एवं आवास स्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जाँचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इस वैन में टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी मिलेगी तथा जाँच के बाद तीन महीने तक उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत जनपद से हो रही है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में श्रमिकों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए ’’श्रमेव जयते’’ का मंत्र दिया था। इसी क्रम में राज्य सरकार भी ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की विकासशक्ति मानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों को उनके कार्य के लिए आवश्यक औजार, साइकिल और सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें आजीविका की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास भी कर रही है। इसके अलावा, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अपना घर बनाने या घर खरीदने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, वृद्ध निर्माण श्रमिकों को मासिक पेंशन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने का कार्य भी हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।

 

You Might Also Like

UttarakhandGovernance : मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं जल्द समाधान के दिए निर्देश

JanJanKiSarkar : सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

Helpline112 : सभी आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाएं 112 पर

PaperLeakArrest : पेपर लीक करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

UttarakhandPolitics : भाजपा में खुलकर होने लगी टिकटों की दावेदारी

TAGGED: #ChampawatNews, #CMHealthScheme, #DhamiGovernment, #GoodGovernance, #khojinaradbreakingnews, #KoushalVikas, #PauhariGarhwal, #pushkarsinghdhami, #ShramikKalyanBoard, #ShramikKalyanYojana, #ShramikSeva, #UttarakhandGovernment, dehradunnews, khojinarad, UttarakhandDevelopment, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 24, 2026 July 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandPolitics UttarakhandPolitics : भाजपा में खुलकर होने लगी टिकटों की दावेदारी
Next Article PaperLeakArrest PaperLeakArrest : पेपर लीक करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandGovernance
UttarakhandGovernance : मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं जल्द समाधान के दिए निर्देश
देहरादून July 24, 2026
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar : सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण
उत्तराखण्ड July 24, 2026
Helpline112
Helpline112 : सभी आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाएं 112 पर
देहरादून July 24, 2026
PaperLeakArrest
PaperLeakArrest : पेपर लीक करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
देहरादून July 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?