By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: FinancialFreedom : समझदार लड़की ने बताया दौलतमंद बनने का फार्मूला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > FinancialFreedom : समझदार लड़की ने बताया दौलतमंद बनने का फार्मूला
राष्ट्रीय

FinancialFreedom : समझदार लड़की ने बताया दौलतमंद बनने का फार्मूला

50 लाख कमाने वाले और 12 लाख कमाने वाले में अंतर.

admin
Last updated: 2026/07/21 at 3:05 PM
admin
Share
4 Min Read
FinancialFreedom
FinancialFreedom : समझदार लड़की ने बताया दौलतमंद बनने का फार्मूला
SHARE
Highlights
  • ये है अमीर बनने का सबसे बड़ा दुश्मन.
  • 10 साल में कैसे बनें करोड़पति?
  • इंटरनेट पर लोगों ने क्या कहा?

FinancialFreedom : समझदार लड़की ने बताया दौलतमंद बनने का फार्मूला :-  बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कड़वा सच शेयर किया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. डेलॉयट (Deloitte) और केपीएमजी (KPMG) जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकीं मीनल गोयल ने बताया है कि क्यों एक मोटी तनख्वाह भी आपको अमीर बनाने के लिए काफी नहीं है.मीनल गोयल ने लिंक्डइन पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, ‘जब मैं KPMG में हर महीने 1 लाख रुपए कमा रही थी, तब मुझे लगता था कि जिस दिन मैं साल के 1 करोड़ रुपए कमाने लगूंगी, मैं अमीर हो जाऊंगी. लेकिन मैं पूरी तरह गलत थी. उन्होंने समझाया कि जैसे-जैसे समय बीता, उन्हें समझ आया कि असली खेल मोटी सैलरी का नहीं, बल्कि फाइनेंशियल डिसिप्लिन का है. अगर आप पैसे को संभालना नहीं जानते, तो 1 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे।

Contents
50 लाख कमाने वाले और 12 लाख कमाने वाले में अंतरये है अमीर बनने का सबसे बड़ा दुश्मन10 साल में कैसे बनें करोड़पति?इंटरनेट पर लोगों ने क्या कहा?

50 लाख कमाने वाले और 12 लाख कमाने वाले में अंतर

अपनी बात को साबित करने के लिए मीनल ने एक बहुत ही सटीक उदाहरण दिया. उन्होंने लिखा कि आज के समय में वो कई ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को देखती हैं जो साल का 50 लाख रुपए कमाते हैं, लेकिन उनकी बचत उन सरकारी कर्मचारियों से भी कम होती है जो साल का महज 12 लाख रुपए कमाते हैं. भारत की आबादी का केवल 0.16% हिस्सा (लगभग 23 लाख लोग) ही साल का 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाता है. लेकिन मीनल कहती हैं कि करोड़पति बनने के लिए 1 करोड़ की सैलरी होना बिल्कुल जरूरी नहीं है।

ये है अमीर बनने का सबसे बड़ा दुश्मन

मीनल के मुताबिक, अमीर न बन पाने की सबसे बड़ी वजह है लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन (Lifestyle Inflation) यानी जैसे-जैसे सैलरी बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारे खर्चे और शौक भी बढ़ जाते हैं. पहले लोग 20,000 रुपए के किराए के घर में खुश थे, सैलरी बढ़ते ही 70,000 रुपए के फ्लैट में शिफ्ट हो गए. एक्टिवा स्कूटर की जगह EMI पर चमचमाती BMW कार आ गई. घर के सादे खाने की जगह रोज Swiggy और Zomato से खाना ऑर्डर होने लगा. नतीजा यह होता है कि बढ़ी हुई सैलरी बैंक अकाउंट में दिखने से पहले ही गायब हो जाती है।

10 साल में कैसे बनें करोड़पति?

मीनल ने बताया कि बिना किसी IIT की डिग्री या बिना किसी अमीर माता-पिता के सपोर्ट के भी 1 करोड़ रुपए का फंड बनाया जा सकता है. अगर आपकी सैलरी में हर साल 10% की बढ़ोतरी हो और आप अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट करके 12-15% का रिटर्न हासिल करें, तो 10 साल में 1 करोड़ रुपए की संपत्ति जमा करना बिल्कुल मुमकिन है. अगर आपके पास 1 करोड़ का फंड है, तो उससे हर महीने लगभग 1 लाख रुपए की पैसिव इनकम यानी बिना काम किए आने वाली कमाई हो सकती है, जो आपकी 60-70% EMI का बोझ उठा सकती है. इसी को असली आर्थिक आजादी कहते हैं।

इंटरनेट पर लोगों ने क्या कहा?

मीनल की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल सही. जैसे ही सैलरी बढ़े, खर्चा बढ़ाने से पहले अपनी SIP बढ़ा देनी चाहिए. दूसरे यूजर का कहना था, कमाई सिर्फ मौका देती है, लेकिन आप अमीर बनेंगे या नहीं, यह आपकी आदतों से तय होता है।

मीनल ने भविष्यवाणी की है कि 2030 तक भारत में 1 करोड़ नए करोड़पति होंगे. लेकिन सवाल यह है कि क्या आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखकर उस लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं?

You Might Also Like

StudentsProtest : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे छात्र

YouthProtest : BJP के लिए लॉलीपॉप लेकर पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान! |

DelhiProtest : दिल्ली में लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई? किसान आंदोलन और संसद मार्च से हड़कंप!

UttarakhandNews : वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण: महाराज

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू: 20 जुलाई को रुकी यात्रा को प्रशासन ने दी हरी झंडी

TAGGED: #CrorepatiFormula, #Deloitte, #FinancialDiscipline, #FinancialFreedom, #Investments, #KPMG, #LifestyleInflation, #LinkedInViral, #MinalGoyal, #MoneyManagement, #PassiveIncome, #PersonalFinance, #SalaryVsWealth, #SIP, #WealthBuilding, khojinarad, KhojiNaradBreakinNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 21, 2026 July 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BiggBoss BiggBoss : एक साथ 6 भाषाओं में लौटेगा ‘बिग बॉस’
Next Article Sawan2026 Sawan2026 : सावन में औरतें बिना कपड़ों के करती हैं ये काम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

StudentsProtest : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून की सड़कों पर उतरे छात्र
देहरादून July 21, 2026
YouthProtest : BJP के लिए लॉलीपॉप लेकर पहुंचा युवक, सब रह गए हैरान! |
दिल्ली July 21, 2026
DelhiProtest : दिल्ली में लोकतंत्र की सबसे बड़ी लड़ाई? किसान आंदोलन और संसद मार्च से हड़कंप!
दिल्ली July 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण: महाराज
Uncategorized July 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?