Dhamaal4OTT : ‘धमाल 4’ की OTT पर होगी एंट्री :- अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की फिल्म ‘धमाल-4’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते हुए ‘वेलकम टू द जंगल’ को पीछे छोड़ दिया है.10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ लोगों का कहना है कि ‘धमाल-4’ में पुराने पार्ट्स जैसा मनोरंजन वापस देखने को मिला है, जबकि कुछ दर्शक इसे ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘धमाल-4 ’?
फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. लेकिन फिल्म के ओटीटी पार्टनर की जानकारी सामने आ गई है. फिल्म के क्रेडिट में स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर नेटफ्लिक्स का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि ‘धमाल-4’ सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.आमतौर पर फिल्म की ओटीटी रिलीज उसकी थिएटर कमाई और प्रदर्शन पर निर्भर करती है. ज्यादातर फिल्में रिलीज के करीब 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘धमाल-4’ अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन ?
‘धमाल-4’ को सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत मिली है. फिल्म को देशभर में 10 हजार 598 शो मिले. फिल्म ने भारत में कुल 88.33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई करीब 73.75 करोड़ रुपये रही।
विदेशी बाजार में फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 102.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.‘धमाल-4’ में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की कॉमेडी और कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

