By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SomnathSwabhimaanParv : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > SomnathSwabhimaanParv : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना
उधम सिंह नगर

SomnathSwabhimaanParv : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना

सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.

admin
Last updated: 2026/07/13 at 1:26 PM
admin
Share
3 Min Read
SomnathSwabhimaanParv
SomnathSwabhimaanParv : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना
SHARE
Highlights
  • इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर.
  • इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रवाना हुए.
  • यह विशेष निःशुल्क धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही.

SomnathSwabhimaanParv : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना :-  उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को हल्द्वानी से 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून को रवाना किया गया। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है और सरकार की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे वह लोग जो तीर्थ करना चाहते हैं किसी कारणवश रुक जाते हैं नहीं जा पाते हैं उनके लिए बहुत अच्छी योजना सरकार द्वारा चलाई गई है। इसमें निःशुल्क में आना एवं जाना, रहना,भोजन, मेडिकल व्यवस्था सहित हर प्रकार की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति लगन सबके लिए मनोकामना, प्रदेश और देश के लिए उन्नति की कामना करते हैं और देश इसी तरह से आगे बड़े प्रदेश आगे बढ़े इसकी कामना करते हैं और अपने अपने मन की भावनाओं को लेकर पवित्र स्थलों में जाकर प्रभु के दर्शन करते हैं यह बहुत बड़ा सौभाग्य है जो सौभाग्य वैसे नहीं मिल सकता था उसकी आज सरकार द्वारा यह सुविधा दी है।

इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके उपरांत हर्रावाला (देहरादून) से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से पवित्र जल से भरे कलश को भी सोमनाथ धाम ले जाएंगे।

यह विशेष निःशुल्क धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चयनित यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) रेल यात्रा, आवास, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की समस्त व्यवस्था निःशुल्क की गई है। यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा, स्वयंसेवक, तथा अन्य जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज के विविध वर्गों को देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

उन्होंने अवगत कराया कि नैनीताल जिले से 14 महिला एवं 23 पुरूष सहित कुल 37 यात्री शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे,खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

StudentsProtest : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में छात्रों का चौथे दिन भी प्रदर्शन

हरकी पैड़ी से तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़, बोले- वर्षों से था इंतजार

AnandBardhan : जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 

SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए

DrugFreeDevbhoomi : ड्रग्स सप्लाई चैन तोड़ने के उठाए ठोस कदम – सीएस

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #ReligiousTourismIndia, #UttarakhandGovernment, ajaybhatt, DehradunToGujarat, FreeSomnathYatra, HaldwaniToDehradun, HarrawalaRailwayStation, JyotirlingaSomnath, khojinarad, KirtiAryaTouristOfficer, SomnathSpecialTrain, SomnathSwabhimaanParv, SomnathYatra2026, UttarakhandCulture Department, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 13, 2026 July 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandForestDeforestation UttarakhandForestDeforestation : 3000 पेड़ों की बलि! क्या Highway के नाम पर उजड़ जाएगा Uttarakhand का जंगल?
Next Article LokSamvardhanParv LokSamvardhanParv : लोक संवर्धन पर्व में ज्योति नूरां ने दर्शकों पर चलाया जादू

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

StudentsProtest : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में छात्रों का चौथे दिन भी प्रदर्शन
देहरादून August 7, 2026
हरकी पैड़ी से तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़, बोले- वर्षों से था इंतजार
हरिद्वार August 7, 2026
AnandBardhan
AnandBardhan : जनजीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता 
Uncategorized August 7, 2026
SIRAbhiyan
SIRAbhiyan : 20 लाख नोटिस मतदाताओं तक पहुंच गए
उत्तराखण्ड August 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?