By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: UttarakhandOpenUniversity : होम स्टे प्रबंधन में डिप्लोमा करा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandOpenUniversity : होम स्टे प्रबंधन में डिप्लोमा करा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
उत्तराखण्ड

UttarakhandOpenUniversity : होम स्टे प्रबंधन में डिप्लोमा करा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय

इनमें सबसे खास होम स्टे प्रबंधन में एक वर्षीय डिप्लोमा है.

admin
Last updated: 2026/07/08 at 11:18 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandOpenUniversity
UttarakhandOpenUniversity : होम स्टे प्रबंधन में डिप्लोमा करा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
SHARE
Highlights
  • ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर स्थित यूओयू अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं.
  • उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने स्थानीय संस्कृति और भाषाई विरासत को सहेजने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
  • इस वर्ष एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत नेपाली छात्रों को भी विश्वविद्यालय में प्रवेश की सुविधा दी जाएगी.

UttarakhandOpenUniversity : होम स्टे प्रबंधन में डिप्लोमा करा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय :- उत्तराखंड में युवाओं के लिए नयी राह खोल रहा है मुक्त विश्वविद्यालय …. पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने युवाओं के लिए इस शैक्षणिक सत्र में कई नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।

इनमें सबसे खास होम स्टे प्रबंधन में एक वर्षीय डिप्लोमा है, जो राज्य में तेजी से बढ़ रहे होम स्टे व्यवसाय के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करेगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर स्थित यूओयू अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया होम स्टे प्रबंधन डिप्लोमा (होम स्टे सहायक प्रबंधक) छात्रों को आतिथ्य, पर्यटक प्रबंधन, ग्राहक सेवा, विपणन और होम स्टे संचालन की व्यावहारिक जानकारी देगा। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने स्थानीय संस्कृति और भाषाई विरासत को सहेजने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस सत्र से गढ़वाली, कुमाऊनी और नेपाली भाषा में भी एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

विवि के अधिकारियों का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को भाषा आधारित रोजगार और शोध के अवसर उपलब्ध कराना है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वर्तमान में स्नातकोत्तर स्तर पर 35, स्नातक स्तर पर 15, एक वर्षीय डिप्लोमा के 16 तथा 29 प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय में पूरे प्रदेश से 80 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि देहरादून परिक्षेत्र में 16 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

गोविंद सिंह रावत, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का कहना है कि इस परिक्षेत्र में 22 महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र संचालित हो रहे हैं।

इस वर्ष एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत नेपाली छात्रों को भी विश्वविद्यालय में प्रवेश की सुविधा दी जाएगी, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिल सकेंगे।विवि में प्रवेश प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। इस बार होम स्टे प्रबंधन में भी एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।

You Might Also Like

PrepaidSmartMeter : सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड मीटर लगाने का आदेश

PravasiUttarakhandiSammelan : 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी

UPGovernmentJobs : UP में सरकारी नौकरी के बदले नियम

DehradunTrafficPlan : दून से मसूरी खत्म – होगी जाम की मज़बूरी

WomenRightsIndia : ट्रांसजेंडर कानून से महिलाओं को खतरा !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandEducation, EmploymentInUttarakhand, GarhwaliLanguageDiploma, GovindSinghRawatUOU, HomestayBusinessIndia, HomestayManagementDiploma, khojinarad, KumaoniLanguageDiploma, RishikeshEducationNews, SwarozgarUttarakhand, UOUAdmission2026, UOUCourses, UOURegistration, UttarakhandOpenUniversity, UttarakhandTourism, VocationalCoursesUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 8, 2026 July 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KedarnathReconstruction KedarnathReconstruction : केदारनाथ पुनर्निर्माण बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों में लाएं तेजी – मुख्य सचिव
Next Article BadrinathScam BadrinathScam : क्या बद्रीनाथ का असली गुनहगार पकड़ा गया ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PrepaidSmartMeter
PrepaidSmartMeter : सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड मीटर लगाने का आदेश
देहरादून October 30, 2026
PravasiUttarakhandiSammelan
PravasiUttarakhandiSammelan : 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी
देहरादून October 30, 2026
UPGovernmentJobs
UPGovernmentJobs : UP में सरकारी नौकरी के बदले नियम
राज्य October 30, 2026
DehradunTrafficPlan
DehradunTrafficPlan : दून से मसूरी खत्म – होगी जाम की मज़बूरी
मसूरी October 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?