By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?
राष्ट्रीय

LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?

देर रात तक खाने की इस बढ़ती आदत के पीछे कई बड़े वैज्ञानिक और शारीरिक कारण हैं.

admin
Last updated: 2026/07/03 at 11:44 AM
admin
Share
5 Min Read
LateNightCravings
LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?
SHARE
Highlights
  • दिन भर के काम का भारी तनाव, लगातार मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल.
  • अक्सर लोग तनाव, अकेलेपन या बोरियत से बचने के लिए खाने का सहारा लेते हैं.
  • यह है कि देर रात हमारा शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाता है जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक गिर सकता है.

LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ? :-  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रात के खाने के बाद भी देर रात तक कुछ न कुछ खाते रहने की आदत बहुत आम हो गई है। हाल ही में आई स्विगी की रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया ईट्स 2025’ में यह खुलासा हुआ है कि भारतीयों की खाने की आदतें तेजी से बदल रही हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, रात 11 बजे के बाद ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों की संख्या में बहुत भारी उछाल आया है।

देर रात के खाने के ऑर्डर की रफ्तार सामान्य डिनर के समय के मुकाबले 3 गुना ज्यादा तेज है।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में देर रात के ऑर्डर में पिज्जा सबसे ऊपर रहा, जिसे 1.5 लाख से ज्यादा बार ऑर्डर किया गया। इसके अलावा, रात के समय 50,000 से अधिक बार केक और लगभग 40,000 बार आइसक्रीम के ऑर्डर दर्ज किए गए। यह नया चलन यह दिखा रहा है कि लोग अपनी सुविधा और स्वाद के लिए आधी रात को भी खाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

देर रात तक खाने की इस बढ़ती आदत के पीछे कई बड़े वैज्ञानिक और शारीरिक कारण हैं। हमारे शरीर के अंदर एक नेचुरल घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह घड़ी सूरज ढलने के बाद शरीर को अलग तरह से काम करने के संकेत देती है।

दिन भर के काम का भारी तनाव, लगातार मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल, और थकान के कारण हमारा दिमाग रात भर सतर्क रहता है, जिससे देर रात भी भूख महसूस होती है। जब हम दिन भर व्यस्त रहने के वजह से अपना खाना छोड़ देते हैं या बहुत कम खाते हैं, तो शरीर को शाम होते-होते एनर्जी की भारी कमी महसूस होने लगती है और शरीर तुरंत एनर्जी पाने के लिए ज्यादा कैलोरी वाले जंक फूड की डिमांड करने लगता है।

अक्सर लोग तनाव, अकेलेपन या बोरियत से बचने के लिए खाने का सहारा लेते हैं। दिन भर की मानसिक थकान के बाद दिमाग को खुशी महसूस कराने वाले डोपामाइन की जरूरत होती है और ऐसे में जंक फूड एक आसान जरिया बन जाता है। इसके अलावा नींद की कमी इस समस्या को और गंभीर बना देती है।

रिसर्च के मुताबिक, जब हम पूरी नींद नहीं लेते, तो हमारे शरीर में ‘घ्रेलिन’ नाम का हार्मोन बढ़ जाता है जो भूख को तेज करता है और ‘लेप्टिन’ नाम का हार्मोन कम हो जाता है जो हमें यह बताता है कि पेट भर गया है।

यह है कि देर रात हमारा शरीर इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाता है जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक गिर सकता है। इस वजह से शरीर को लगता है कि उसे तुरंत मीठा या एनर्जी चाहिए और हम बिना सोचे-समझे खाने लगते हैं।

रात का समय हमारे शरीर को आराम करने और खुद को ठीक करने का होता है। जब हम देर रात भारी खाना खाते हैं तो शरीर को उसे पचाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है जिससे मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया सुस्त पड़ जाती है।

बार-बार ऐसा करने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है और पेट में एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही, रात को खाना खाने से नींद की क्वालिटी भी खराब होती है और ब्लड शुगर का लेवल पूरी तरह अनियंत्रित हो जाता है, जिससे आगे चलके बड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। जब हम देर रात खाते हैं तो शरीर उस ऊर्जा को तुरंत इस्तेमाल नहीं कर पाता, जिससे वह चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।

इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए दिन भर सही समय पर और संतुलित खाना खाना सबसे जरूरी है। अपने खाने में दाल, हरी सब्जियां, फल और फाइबर वाली चीजें शामिल करें ताकि आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे और ब्लड शुगर का स्तर एक समान बना रहे।

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल दिन में स्थिर रहेगा तो रात में अचानक भूख लगने वाली क्रेविंग अपने आप कम हो जाएगी। रात के समय फोन और लैपटॉप या फोन का इस्तेमाल कम करें क्योंकि इनकी नीली रोशनी भी हमारी नींद और शरीर की घड़ी को प्रभावित करती है।

You Might Also Like

MoonEffectsOnMind : चांद कैसे करता है मन और भाग्य को प्रभावित ?

UdtaTeerVsHaiwaan : ‘उड़ता तीर’ या ‘हैवान’, कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?

BKTCNews : दान-चढ़ावे पर रहेगी पैनी नजर, BKTC का फरमान

ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे

TrigrahiYog : आज ज्यादा बोलने वालों को खतरा , त्रिग्रही योग एक्टिव

TAGGED: #CircadianRhythm, #GhrelinHormone, #HealthTipsHindi, #HealthyEatingTips, #InsulinResistance, #JunkFoodCraving, #khojinaradbreakingnews, #LateNightCravings, #LateNightEatingHabits, #MetabolismSlow, #MidnightSnacking, #SleepAndHunger, #StressEating, #SwiggyReport2025, #WeightGainReason, #WhyWeEatLateNight, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 3, 2026 July 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MoonEffectsOnMind MoonEffectsOnMind : चांद कैसे करता है मन और भाग्य को प्रभावित ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MoonEffectsOnMind
MoonEffectsOnMind : चांद कैसे करता है मन और भाग्य को प्रभावित ?
खोजी नारद कहिंन July 3, 2026
UdtaTeerVsHaiwaan
UdtaTeerVsHaiwaan : ‘उड़ता तीर’ या ‘हैवान’, कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?
महाराष्ट्र July 3, 2026
BKTCNews
BKTCNews : दान-चढ़ावे पर रहेगी पैनी नजर, BKTC का फरमान
उत्तराखण्ड July 3, 2026
ITRFileOnline
ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ July 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?