By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव
हरिद्वार

HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव

'वेज बिरयानी' नहीं, अब कहिए 'वेज पुलाव'

admin
Last updated: 2026/06/08 at 11:48 AM
admin
Share
4 Min Read
HaridwarNews
HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव
SHARE
Highlights
  • अभियान के दौरान संगठन के सदस्य अलग-अलग दुकानों और ठेलों तक पहुंचे.
  • स्वामी कार्तिक गिरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
  • अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संगठन को लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि हरिद्वार में कई स्थानों पर वेज पुलाव को ‘वेज बिरयानी’ के नाम से बेचा जा रहा है.

HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव :-  हरिद्वार में इन दिनों खाने के नाम को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. तीर्थनगरी में कुछ साधु-संतों और धार्मिक संगठनों ने ‘वेज बिरयानी’ शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. इसी को लेकर शनिवार को अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया. इस दौरान कई दुकानों और ठेलों पर लगे ‘वेज बिरयानी’ के बोर्डों पर ‘वेज पुलाव’ के पोस्टर लगाए गए. संतों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यापारी का विरोध करना नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखना है।

धर्मनगरी हरिद्वार में खाद्य पदार्थों के नामकरण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. अखंड परशुराम अखाड़े के नेतृत्व में साधु-संतों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत वेज बिरयानी के नाम से लगाए गए बोर्डों और होर्डिंग्स का विरोध किया. इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और संतों ने कई ठेलियों एवं दुकानों पर लगे ‘वेज बिरयानी’ के बोर्डों पर ‘वेज पुलाव’ के स्टीकर चस्पा किए और दुकानदारों से भविष्य में अपने प्रतिष्ठानों पर नाम परिवर्तन करने की अपील की।

‘वेज बिरयानी’ नहीं, अब कहिए ‘वेज पुलाव’

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभियान के दौरान संगठन के सदस्य अलग-अलग दुकानों और ठेलों तक पहुंचे. उन्होंने दुकानदारों से ‘हैदराबादी बिरयानी’ और ‘वेज बिरयानी’ जैसे नाम हटाने का अनुरोध किया. कई जगहों पर ‘वेज पुलाव’ लिखे स्टिकर भी लगाए गए. संतों का कहना है कि हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी में ऐसे नामों की जगह स्थानीय और पारंपरिक नामों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील भी की।

स्वामी कार्तिक गिरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उनका कहना है कि मायापुर क्षेत्र सहित करीब छह किलोमीटर के दायरे में जहां भी ‘बिरयानी’ शब्द दिखाई देगा, वहां लोगों को समझाकर नाम बदलने की अपील की जाएगी. उन्होंने कहा कि कई दुकानदारों ने उनकी बात मान ली है और वे इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं. संत समाज का कहना है कि यह केवल सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा मुद्दा है।

अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संगठन को लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि हरिद्वार में कई स्थानों पर वेज पुलाव को ‘वेज बिरयानी’ के नाम से बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि संगठन स्वयं भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए था. उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी है और आने वाले समय में यहां कांवड़ मेला तथा वर्ष 2027 का महाकुंभ आयोजित होना है. ऐसे में तीर्थनगरी की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बोर्डों पर ‘वेज बिरयानी’ की जगह ‘वेज पुलाव’ लिखें।

पंडित कौशिक ने कहा कि अभियान के दौरान दुकानदारों से सौहार्दपूर्ण तरीके से बातचीत की गई और उन्हें नाम परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया. कई स्थानों पर संगठन की ओर से ‘वेज पुलाव’ के स्टिकर भी लगाए गए. पंडित कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में अभियान चलाकर वेज बिरयानी की जगह वेज पुलाव के स्टिकर लगाए जाएंगे. साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी कि स्टिकर हटाने की कोशिश न करें।

You Might Also Like

NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना

JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?

KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !

WeeklyColorAstrology : किस दिन कौन सा रंग पहने – किस्मत चमक जाएगी

SilkyaraTunnelRescue : सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची  

TAGGED: #CulturalIdentity, #khojinaradbreakingnews, #ReligiousControversy, #SanatanDharma, AkhandParashuramAkhada, FoodNamingDispute, HaridwarControversy, haridwarnews, HaridwarSaints, KanwarYatra2026, khojinarad, MahaKumbh2027, PanditAdheerKaushik, TirthNagariHaridwar, TrendingNewsUttarakhand, UttarakhandTourism, VegBiryaniVsVegPulav

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 8, 2026 June 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WeeklyColorAstrology WeeklyColorAstrology : किस दिन कौन सा रंग पहने – किस्मत चमक जाएगी
Next Article KhetBachaoAbhiyan KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NewspaperFoodPoisoning
NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 8, 2026
JantarMantarDelhi
JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?
राज्य June 8, 2026
KhetBachaoAbhiyan
KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !
राज्य June 8, 2026
WeeklyColorAstrology
WeeklyColorAstrology : किस दिन कौन सा रंग पहने – किस्मत चमक जाएगी
Uncategorized June 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?