RahulGandhi : राहुल की अल्मोड़ा रैली में खलनायक बना मौसम :- अल्मोड़ा से सियासी शंखनाद का मंच सजा था , नेता जोश में थे और जनता को इंतज़ार था अपने फायरब्रांड पार्टी सांसद और संसद में नेता विपक्ष राहुल गाँधी का , लेकिन इंतज़ार खत्म ही नहीं हुआ और मौसम विलेन बन गया।
इससे पहले अल्मोड़ा के लिए उड़ा राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर वापस पंतनगर लौट आया है। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान खराब मौसम ने चुनावी शंखनाद से पहले ही अड़ंगा डाल दिया लेकिन लगभग 10 मिनट्स के इस भाषण में उन्होंने कहा कि आर्थिक सुनामी सामने खड़ी है , तेल का महासंकट , मोदी और ट्रम्प से लेकर आम आदमी को मंहगाई से हो रही परेशानियों का जिक्र राहुल ने अपने टेलीफोनिक सम्बोधन में किया।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश जब बना था उसका विजन था आपका भविष्य आपके हाथ में हो। आज उत्त्तराखंड को आप नहीं चलाते। रिमोट कंट्रोल से दिल्ली चला रही है। आपके प्राकृतिक संसाधन लूटे जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह ने देश का आर्थिक आधार तोड़ दिया है।
नोट बंदी कर आपके घरों में जमा पैसा आपसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त के लिए कांग्रेस की सरकार बेहद जरूरी है। उन्होंने जनसभा में आए लोगों का शुक्रिया अदा किया और वादा किया वे अल्मोड़ा जल्द पहुंचेंगे।इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री का रिमोट उद्योपतियों और ट्रम्प के हांथों में है वैसे ही सीएम का रिमोट पीएम मोदी के हाँथ में है।
इसके पहले मंच से पूर्व भाजपाई राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। वहीँ सीनियर कांग्रेस लीडर गोविन्द सिंह कुंजवाल ने लोगों से जागने और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की।
नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार को जमकर घेरा और बोले सरकार किसानों की फसल और युवाओं की नौकरी का सौदा कर रही हैं। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को चार्टर्ड विमान से सुबह 10:52 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम का कारण बताकर हेलीकॉप्टर को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।

