RCBChampion : RCB जीती ट्रॉफी, लेकिन फाइनल पर फूटा कर्नाटक का गुस्सा! :- एक तरफ मैदान पर जश्न… दूसरी तरफ सियासत में घमासान RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया… लेकिन इस जीत के बाद अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद क्यों शिफ्ट किया गया? और क्या वाकई इसके पीछे राजनीति थी?” रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। लेकिन जीत के जश्न के बीच अब फाइनल के वेन्यू को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है।कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि IPL फाइनल मूल रूप से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन राजनीति के कारण इसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया।
डीके शिवकुमार ने कहा कि यह फैसला सिर्फ एक वेन्यू बदलने का मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों RCB फैंस ki भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। उनका कहना है कि अगर फाइनल बेंगलुरु में होता, तो अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनते देखना कर्नाटक के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार पल होता।
हालांकि उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ भी की। शिवकुमार ने कहा कि चाहे मैच कहीं भी हुआ हो, RCB के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दम दिखाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया। वहीं दूसरी तरफ, मैदान पर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला। कोहली ने तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी क्यों कहलाते हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?
अब फाइनल के वेन्यू को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे प्रशासनिक फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश मान रहे हैं। लेकिन एक बात साफ है… RCB की ऐतिहासिक जीत के साथ यह विवाद भी लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है।“मदान में जीत की गूंज थी… लेकिन सियासत के गलियारों में सवालों का शोर सुनाई दिया। अब सच क्या है… इसका जवाब आने वाला वक्त देगा। ”हर खबर के पीछे की कहानी… हर बयान के पीछे की सच्चाई… और हर मुद्दे की गहराई तक पहुंचने के लिए… जुड़े रहिए Khoji Narad के साथ। क्योंकि जहां खबर नहीं रुकती… वहां खोज जारी रहती है…

