KukulcanTemple : आखिर क्या है कुकुलकैन का पूरा सच ? :- दुनिया में कई सारे रहस्यमयी मंदिर हैं पर आज हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मंदिर का नाम कुकुलकैन मंदिर है. ये दुनिया के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है. ये मंदिर मैक्सिको के प्राचीन शहर चिचेन इत्जा में स्थित है. साथ ही इसे माया सभ्यता की शानदार इंजीनियरिंग और खगोल ज्ञान का बड़ा उदाहरण माना जाता है।
इस मंदिर को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक दुनिया भर से आते हैं. अगर आप इस मंदिर को दूर से देखते हैं तो, ये कुछ पिरामिड जैसे दिखाई देते हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर की एक खासियत है, कभी-कभी यहां की सीढ़ियों पर एक विशाल सर्प दिखाई देता है. दरअसल सूर्य की रोशनी जब एक खास एंगल से पिरामिड पर पड़ती है, तब रोशनी और छाया मिलकर सीढ़ियों पर सांप जैसी आकृति बनाने का काम करती हैं।
इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई विशाल सांप धीरे-धीरे नीचे उतर रहा हो. ये दृश्य देखने में इतना अद्भुत होता है कि लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते है. खास बात ये है कि ये घटना साल में केवल कुछ दिनों के लिए ही दिखती है. इस नजारे को देखने के लिए दुनिया भर से हजारों लोग आते हैं।
कई लोगों के मन में सवाल होता है कि, इस मंदिर को किसने बनवया, और कितने समय पहले ये बनकर तैयार हुआ था. माना जाता है कि इस मंदिर को माया सभ्यता के लोगों ने हजारों सालों पहले बनवया था. उस समय के लोग खगोल विज्ञान और गणित में बेहद आगे थे. इस मंदिर को उन्होंने इस तरह बनाया कि सूर्य की दिशा और मौसम के बदलाव का असर सीधे इस मंदिर के सीढ़ियों पर दिखाई दे. लोगों का कहना है कि ये घटना वसंत और शरद के समय सबसे साफ दिखाई देती है. इन दिनों दिन और रात लगभग बराबर होते हैं. उसी दौरान सूर्य की किरणें मंदिर की बनावट से टकराकर यह अद्भुत आकृति बनाने का काम करती है।
कौन था कुकुलकैन ?
अब इस मंदिर के देवता की बात करें तो इसमें कुकुलकेन को बसाया गया था. कहा जाता है कि माया सभ्यता में कुकुलकैन को पंखों वाला सर्प देवता कहा जाता था. उनके मुताबिक ये देवता धरती और आकाश कनेक्ट करने का काम करते थे. उन्होंने इसलिए मंदिर का निर्माण भी उसी विश्वास के आधार पर करवाया था. जब सीढ़ियों पर सांप उतरता हुआ दिखाई देता है, तो लोग इसे भगवान कुकुलकैन के धरती पर आने का ईशारा मानते हैं।
माया सभ्यता की बनाई गई ये अनोखी धरोहर आज भी वैज्ञानिकों और इतिहासकारों को हैरान करने का काम करती है. एडवांस टेक्नोलॉजी के दौर में भी लोग सोचते हैं कि हजारों साल पहले इतनी सटीक वास्तुकला कैसे बनाई गई होगी. यही कारण है कि चिचेन इत्जा को दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है. ये मंदिर सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि प्राचीन ज्ञान, विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम माना जाता है।

