SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ? :- सलमान खान पिछले दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आए थे, जिसमें उन्होंने तनहाई की बात लिखी थी और बाद में इस पर सफाई भी दी थी. इसके बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अभिनेता को पैप्स पर भड़कते हुए देखा गया था. इसके बाद भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया था. इस खबर के बाद फैंस हैरान रह गए थे और उनके पेज सर्च करने के बाद मिल नहीं पा रहा था. ऐसे में अब इस मामले पर अभिनेता की टीम की ओर से सफाई दी गई है।
सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब होने की वजह से फैंस काफी निराश हो गए थे. हालांकि, करीब 30 मिनट के बाद उनका प्रोफाइल फिर से दिखने लगा था लेकिन, इस 30 मिनट में ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी. सलमान खान की टीम को जब मीडिया ने संपर्क किया था और तब मामले पर उनकी टीम की ओर से सफाई आई. सलमान खान की टीम की ओर से बताया गया कि उनका अकाउंट हैंग हो गया था और उसे रीसेट किया जा रहा था और अब ये समस्या खत्म हो गई है. सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखने लगा है।
पैप्स पर क्यों भड़के थे सलमान खान?
अगर बात की जाए कि सलमान खान पैप्स पर क्यों भड़के थे तो इसके पीछे की वजह को लेकर बताया जाता है कि फोटोग्राफर्स की ओर से एक्टर की गाड़ी का पीछा किया गया था. एक ट्रैफिक सिग्नल से लेकर मेडिकल सेंटर तक पैप्स उनके पीछे गए. जहां पर अभिनेता अपने एक परिचित से मिलने के लिए गए थे. बताया जाता है कि जैसे ही सलमान खान अपनी गाड़ी से निकलते हैं तो फोटोग्राफर्स अजीब ढंग से चिल्ला रहे थे, ‘भाई-भाई मातृभूमि.’ वहीं एक्टर का वो इंतजार करने लगे कि वो कैमरे के सामने पोज देंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सलमान खान इरिटेट हो गए और वो पैप्स पर भड़क उठे. हालांकि, बाद में पैप्स ने उनसे माफी भी मांग ली थी।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं. पहले इसका टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जो कि 2020 में चीन और भारत के बीच गलवान घाटी में घटी घटना पर आधारित थी. लेकिन अब इसमें काफी कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. इसके अलावा अभिनेता के पास वामसी की SVC63 है. इसमें वो साउथ इंडियन सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं।

