kanganaranautmarriage : Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी? :- एक्ट्रेस और राजनेता बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कंगना के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां नजर आ रही हैं। ऐसे में इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है कि एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी कर ली है?
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने कंगना का एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह बॉडीगार्ड्स से घिरी हुई घर से बाहर निकलकर कार में बैठ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री हल्के गुलाबी रंग के सूट सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मंगलसूत्र और हाथ में हरी चूड़ियां पहनी हुई हैं। कंगना ने पैपराजी को देखकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस सवाल करने लगे। एक ने लिखा, ‘मंगलसूत्र? कंगना की शादी हो गई?’ दूसरे ने लिखा, ‘शायद वह शूटिंग कर रही थीं।’ जहां कुछ लोग कंगना के गुपचुप शादी करने का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं, कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
कुछ का तो यह भी दावा है कि कंगना का यह शादीशुदा लुक उनकी अगली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए है, या हो सकता है कि वह ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हों। इस फिल्म को ‘क्वीन फॉरेवर’ नाम से बनाया जा रहा है।

