CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन :- “जहाँ कभी इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता थाअब वही उम्मीद सिर्फ कुछ मिनटों में मिलने लगी है… कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ,अब विज्ञान ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है…” नमस्कार, मैं अंशिका मधवाल, और आप देख रहे हैं खोजी नारद।
कैंस एक ऐसा नाम, जिसे सुनते ही मरीज और परिवार दोनों डर जाते हैं। लंबे इलाज, दर्द, घंटों अस्पताल में इंतजार और मानसिक तनाव—ये सब कैंसर मरीजों की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन अब भारत में कैंसर के इलाज को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- PetrolPriceHike : पेट्रोल-डीजल महंगा: अब हर घर का बजट होगा प्रभावित!
भारत में पहली बार Tecentriq SC नाम का एक नया इंजेक्शन लॉन्च किया गया है, जिसे “ 7 मिनट वाला कैंसर इंजेक्शन” कहा जा रहा है। यह खासतौर पर फेफड़ों के कैंसर यानी लंग कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।अब तक इम्यूनोथेरेपी या कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को घंटों अस्पताल में रहना पड़ता था।
नसों के जरिए दवा चढ़ाने में 5 से 6 घंटे तक लग जाते थे। लेकिन यह नया इंजेक्शन सिर्फ 7 मिनट में शरीर में दिया जा सकता है।सबसे खास बात यह है कि यह इंजेक्शन नसों में नहीं, बल्कि त्वचा के नीचे लगाया जाता है। इससे मरीजों को कम दर्द होता है और अस्पताल में लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ता।
डॉक्टरों के मुताबिक यह इंजेक्शन शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, ताकि शरीर खुद कैंसर सेल्स से लड़ सके। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे इलाज का समय लगभग 80 प्रतिशत तक कम हो सकता है।रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 80 हजार लोग लंग कैंसर का शिकार होते हैं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- OnlineRelationship : क्या Digital कनेक्शन लोगों को बना रहे हैं अकेला?
ऐसे में यह नई तकनीक हजारों मरीजों के लिए राहत बन सकती है। हालांकि, इस इंजेक्शन की कीमत भी चर्चा में है। एक डोज की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह इलाज हर मरीज की पहुंच में होगा?लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अगर इलाज जल्दी और आसान होगा, तो अस्पतालों पर दबाव कम होगा और ज्यादा मरीजों का इलाज तेजी से हो सकेगा।
यह सिर्फ एक इंजेक्शन नहीं,बल्कि उन मरीजों के लिए उम्मीद है,जो हर दिन जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।शायद आने वाले समय में तकनीक और विज्ञान मिलकर कैंसर जैसी बीमारी को पहले से ज्यादा आसान तरीके से हराने में मदद करेंगे।

