Cannes2026 : Urvashi Rautela की ड्रेस पर खर्च हुए 1000 करोड़ :- दुनियाभर की सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा रही हैं. सोशल मीडिया पर देसी और विदेशी कलाकारों के लुक्स वायरल हो रहे हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच अब उर्वशी रौतेला का कांस 2026 लुक चर्चा में आ गया है. उर्वशी रौतेला के कांस 2026 लुक की कीमत की बात करें तो ये किसी को भी हैरान कर सकती है क्योंकि ये 1000 करोड़ से भी ज्यादा है. आइए जानते हैं कि इस ड्रेस की कीमत कितनी है?
कितनी है ड्रेस की कीमत?
उर्वशी रौतेला के कांस 2026 के ग्लैमरस लुक की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस पूरे लुक की कथित कीमत लगभग $155.87 मिलियन (1472 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. बता दें कि इस कीमत में बड़े आराम से 1-1 करोड़ की लागत वाले 1472 आलीशान बंगले खरीदे खरीदे जा सकते हैं।
दरअसल, कई फैशन रिपोर्ट्स और ऑनलाइन डिस्कशन के अनुसार, उर्वशी रौतेला के इस पूरे लुक की कीमत लगभग $155.87 मिलियन है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हउई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से उनके लुक को अंतरराष्ट्रीय फैशन चर्चाओं का हिस्सा बना दिया गया है।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला हमेशा ही अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के लुक्स हटके होते हैं और फैंस हमेशा ही उनके लुक्स के दीवाने हो जाते हैं. एक्ट्रेस के कांस 2026 लुक की बात करें तो इस बार उन्होंने पूरी तरह ड्रामैटिक और रॉयल फैशन को चुना था. उर्वशी का ये लुक लग्जरी और ग्लैमर का शानदार मेल था।
एक्ट्रेस के इस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके शानदार क्रिस्टल हेडपीस की हो रही है, जिसे बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया था और ये हेडपीस किसी शाही ताज जैसा लग रहा था. इसने उनके पूरे लुक को रॉयल और किसी पौराणिक कहानी जैसा एहसास दिया था. रेड कॉर्पेट पर आते है उर्वशी छा गईं और उनका लुक वायरल हो गया।

