By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SmartTyre : स्मार्ट टायर Cyber देगा एक्सीडेंट से पहले चेतावनी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > SmartTyre : स्मार्ट टायर Cyber देगा एक्सीडेंट से पहले चेतावनी
Uncategorized

SmartTyre : स्मार्ट टायर Cyber देगा एक्सीडेंट से पहले चेतावनी

स्मार्ट टायर क्या है.

admin
Last updated: 2026/05/14 at 11:33 AM
admin
Share
3 Min Read
SmartTyre
SmartTyre : स्मार्ट टायर Cyber देगा एक्सीडेंट से पहले चेतावनी
SHARE
Highlights
  • AI और स्मार्ट डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम.
  • सड़क की असली स्थिति.
  • ड्राइविंग एक्सपीरियंस होगी बेहतर.

SmartTyre : स्मार्ट टायर Cyber देगा एक्सीडेंट से पहले चेतावनी :-  आज के समय में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से नई और स्मार्ट तकनीकों की ओर बढ़ रही है. पहले जहां कारों में सिर्फ इंजन, डिजाइन और फीचर्स पर ध्यान दिया जाता था, वहीं, अब टायर भी हाईटेक होते जा रहे हैं. इसी बदलाव का हिस्सा है Pirelli की नई Cyber Tyre टेक्नोलॉजी, जो आने वाले समय की स्मार्ट ड्राइविंग को नई दिशा दे सकती है. कंपनी इस सिस्टम को लगातार बेहतर बना रही है और अब इसमें AI आधारित फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं।

Contents
स्मार्ट टायर क्या हैAI और स्मार्ट डेटा प्रोसेसिंग सिस्टमसड़क की असली स्थितिड्राइविंग एक्सपीरियंस होगी बेहतर

स्मार्ट टायर क्या है

Cyber Tyre को आसान भाषा में समझें तो ये एक ऐसा स्मार्ट टायर है, जिसमें एडवांस सेंसर लगाए गए हैं. ये सेंसर हर समय टायर से जुड़ी जरूरी जानकारियां इकट्ठा करते रहते हैं. इसमें टायर का एयर प्रेशर, तापमान, सड़क पर पकड़ और टायर की स्थिति जैसी जानकारियां शामिल होती हैं. खास बात ये है कि ये डेटा सीधे वाहन के सिस्टम तक पहुंचता है, जिससे कार सड़क की स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाती है।

AI और स्मार्ट डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम

नई तकनीक के साथ अब Cyber Tyre केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें AI और स्मार्ट डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम को भी जोड़ा जा रहा है. इसका फायदा ये होगा कि वाहन खुद सड़क की स्थिति के हिसाब से अपने सिस्टम को एडजस्ट कर सकेगा. उदाहरण के तौर पर, अगर सड़क पर पानी या फिसलन है, तो कार का ब्रेकिंग सिस्टम और ट्रैक्शन कंट्रोल पहले ही खुद को तैयार कर लेगा. इससे दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

सड़क की असली स्थिति

इस तकनीक की सबसे बड़ी ताकत सेफ्टी मानी जा रही है. क्योंकि टायर सीधे सड़क के संपर्क में रहता है, इसलिए उसे सबसे पहले सड़क की असली स्थिति का पता चलता है. गड्ढे, खराब सड़क, फिसलन या पानी जैसी चीजों की जानकारी तुरंत वाहन तक पहुंच सकती है. इससे ड्राइवर को पहले से चेतावनी मिल जाती है और सफर ज्यादा सुरक्षित बनता है।

ड्राइविंग एक्सपीरियंस होगी बेहतर

Cyber Tyre ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. कार के डिस्प्ले पर ड्राइवर को रियल-टाइम अपडेट मिलते रहते हैं कि टायर की हालत कैसी है और कब उसकी सर्विस या बदलाव की जरूरत पड़ सकती है. इससे वाहन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है. भविष्य में ये तकनीक केवल सामान्य कारों तक सीमित नहीं रहेगी. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लग्जरी कारों और सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम में भी इसका इस्तेमाल बढ़ सकता है. आने वाले समय में टायर सिर्फ रबर का हिस्सा नहीं, बल्कि एक स्मार्ट डिवाइस के रूप में काम करेगा।

You Might Also Like

kargichanchak : कारगी चांचक में मकान ढहने के 4 दिन बाद पहुंचे MLA

MurderCase : शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को 17 चाकू मारे, मौके पर मौत

CongressYouthConference : देहरादून में कांग्रेस का युवा सम्मेलन, संजय कनौजिया करेंगे युवाओं से संवाद

PremnagarEncounter : प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

DiabetesMedication : डायबिटीज की दवा से बाल झड़ने का खतरा !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #RoadSafety, AccidentWarning, AITyre, AutoTech, CyberTyre, ElectricVehicleTyre, FuturisticTyre, GripControl, khojinarad, PirelliTyre, RealTimeAlert, SelfDrivingTyre, SmartDriving, SmartTyre, TyrePressureMonitor, TyreSensors

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 14, 2026 May 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChinaRobotEmpire ChinaRobotEmpire : रोबोट से दुनिया पर राज करेगा चीन
Next Article PMModiGoldAppeal PMModiGoldAppeal : दक्षिण के लोग क्यों होते हैं सोना के दीवाने ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

kargichanchak : कारगी चांचक में मकान ढहने के 4 दिन बाद पहुंचे MLA
देहरादून August 13, 2026
MurderCase : शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को 17 चाकू मारे, मौके पर मौत
उत्तर प्रदेश August 13, 2026
CongressYouthConference : देहरादून में कांग्रेस का युवा सम्मेलन, संजय कनौजिया करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून August 13, 2026
PremnagarEncounter : प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
वीडियो August 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?