By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: KinnarKuldevi : किन्नरों की कुलदेवी कौन है?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > KinnarKuldevi : किन्नरों की कुलदेवी कौन है?
राष्ट्रीय

KinnarKuldevi : किन्नरों की कुलदेवी कौन है?

बहुचरा माता की कथा.

admin
Last updated: 2026/05/12 at 11:10 AM
admin
Share
3 Min Read
KinnarKuldevi
KinnarKuldevi : किन्नरों की कुलदेवी कौन है?
SHARE
Highlights
  • हिंदू मान्यता के अनुसार किन्नरों की कुलदेवी का पावन धाम गुजरात के मेहसाणा ज़िले में बेचराजी (Becharaji) नामक स्थान पर स्थित है.
  • सनातन परंपरा किन्नर समाज का अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान है. लोग इन्हें शिव और शक्ति के अर्धनारीश्वर स्वरूप मानते हैं.
  • प्राचीन लोक कथाओं के अनुसार बहुचरा माता एक बंजारे की पुत्री थीं.

KinnarKuldevi : किन्नरों की कुलदेवी कौन है? :-  Kinnar Ki Kuldevi तीज-त्योहार और तमाम मांगलिक कार्यों में दुआएं देकर नेग मांगने वाले किन्नरों को लेकर अक्सर लोगों के मन में तमाम तरह की जिज्ञासा बनी रहती है. मौजूदा समय में किन्नरों का अपना एक अखाड़ा है, लेकिन सवाल उठता है कि उसमें किस देवी या देवता की पूजा करते हैं? कहां है किन्नरों की कुल देवी का मंदिर और क्या है उसकी पौराणिक कथा? विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

सनातन परंपरा किन्नर समाज का अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान है. लोग इन्हें शिव और शक्ति के अर्धनारीश्वर स्वरूप मानते हैं. तीज-त्योहार और तमाम मांगलिक अवसरों पर दुआएं देने वाले इन किन्नरों के बारे में मान्यता है कि इनका आशीर्वाद बहुत जल्दी फलित होता है. समाज में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले इन किन्नरों को लेकर अक्सर लोगों के मन में जिज्ञासाएं बनी रहती हैं कि ये लोग आखिर किस देवता की पूजा करते हैं? आखिर कौन हैं किन्नरों की कुलदेवी? आइए किन्नरों की आस्था से जुड़े पावन धाम यानि उनके कुलदेवी के मंदिर और उनकी कथा आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार किन्नरों की कुलदेवी का पावन धाम गुजरात के मेहसाणा ज़िले में बेचराजी (Becharaji) नामक स्थान पर स्थित है, जिन्हें बहुचरा माता के नाम से जाना जाता है. बहुचरा माता के मंदिर देश के कई स्थानों पर है, लेकिन गुजरात का यह मंदिर उन सभी में सबसे शक्तिशाली पीठ के रूप में पूजा जाता है. यहां बहुचरा माता का दिव्य स्वरूप उग्र और तेजस्वी माना जाता है. देवी दुर्गा का स्वरूप मानी जाने वाली मां बहुचरा मुर्गे की सवारी करती हैं. किन्नर समाज से जुड़े लोग अपनी आराध्य देवी बहुचरा माता को अपनी मां, गुरु और संरक्षक मानते हैं. हालांकि देवी बहुचरा के मंदिर में सिर्फ किन्नर ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोग उनकी साधना-आराधना के लिए पहुंचते हैं।

बहुचरा माता की कथा

प्राचीन लोक कथाओं के अनुसार बहुचरा माता एक बंजारे की पुत्री थीं. मान्यता है कि एक बार वे अपने काफिले के साथ यात्रा कर रही थीं, तभी बापिया नाम के डाकू ने उन पर हमला कर दिया. जिसके बाद उन्होंने अपने सम्मान रक्षा के लिए न सिर्फ अपने अंगों का बलिदान कर दिया बल्कि अपने प्राणों को भी त्याग दिया. ऐसा करते समय उन्होंने बापिया नामक डाकू को नपुंसक होने का श्राप दे दिया. जब बापिया को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उसने देवी से क्षमा याचना की तो बहुचरा माता ने उन्हें स्त्री के वस्त्र धारण करके उनकी सेवा और प्रायश्चित करने को कहा. मान्यत है कि तभी से बहुचरा माता किन्नरों की कुलदेवी या फिर कहें आराध्य देवी बन गईं।

 

You Might Also Like

MediaVsSocialMedia : फास्ट न्यूज़ के दौर में क्या खत्म हो रही है पत्रकारिता?

VastuForHome : बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर क्यों लगाते हैं ?

TabletScoreLine : दवा को बीच से तोड़कर खाना सुरक्षित है ? 

BatukBhairav : भगवान शिव के पांचवें अवतार बटुक भैरव की कथा

NeemKaroliBaba : 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं नीम करौरी यात्रा

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #ShaktiPeeth, Ardhnarishwar, BahuCharaKatha, BahucharaMata, BanjaraKanya, BechaRajiMandir, DakooBapia, GujaratDev, khojinarad, KinnarAshirwad, KinnarKuldevi, KinnarSamaj, KuldeviRahasy, MurgeSavari, NapunsakShraap, UgraDurga

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 12, 2026 May 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NeemKaroliBaba NeemKaroliBaba : 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं नीम करौरी यात्रा
Next Article BatukBhairav BatukBhairav : भगवान शिव के पांचवें अवतार बटुक भैरव की कथा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MediaVsSocialMedia : फास्ट न्यूज़ के दौर में क्या खत्म हो रही है पत्रकारिता?
राष्ट्रीय May 12, 2026
VastuForHome
VastuForHome : बेडरूम में 7 घोड़ों की तस्वीर क्यों लगाते हैं ?
इंटरव्यू May 12, 2026
TabletScoreLine
TabletScoreLine : दवा को बीच से तोड़कर खाना सुरक्षित है ? 
इंटरव्यू May 12, 2026
BatukBhairav
BatukBhairav : भगवान शिव के पांचवें अवतार बटुक भैरव की कथा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?