By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश

NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट

इससे दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइंस व कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया द्वार खुलेगा.

admin
Last updated: 2026/05/11 at 11:28 AM
admin
Share
3 Min Read
NoidaAirport
NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट
SHARE
Highlights
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था.
  • नोएडा एयरपोर्ट ने एक पत्र में बताया कि फ्लाइट का संचालन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रम सिक्योरिटी.
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो पहली फ्लाइट का संचालन करेगी.

NoidaAirport : 15 जून से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट :-  यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून से ऑपरेशनल हो जाएगा। शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने ऐलान किया कि 15 जून से कमर्शियल फ्लाइटों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इससे दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में यात्रियों, एयरलाइंस व कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया द्वार खुलेगा। बता दें कि इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दबाव काफी हद तक कम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

नोएडा एयरपोर्ट ने एक पत्र में बताया कि फ्लाइट का संचालन ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) की मंजूरी मिलने के बाद किया जा रहा है। एयरपोर्ट ने आगे कहा कि यह मंजूरी इस बात की पुष्टि है कि कमर्शियल सेवाओं के शुरू होने से पहले एयरपोर्ट का सिक्योरिटी ढांचा, सिस्टम और ऑपरेटिंग प्रक्रियाएं सभी जरूरी नियमों के मुताबिक पूरी तरह से तैयार हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो पहली फ्लाइट का संचालन करेगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी फ्लाइट का संचालन करेंगी। एयरपोर्ट ने आगे बताया कि फ्लाइट शेड्यूल समेत अन्य यात्री सेवाओं की जानकारी सही समय पर शेयर की जाएगी।

पत्र में लिखा गया कि इस एयरपोर्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यात्रियों को एक आरामदायक और आसान यात्रा का अनुभव दे। साथ ही एयरलाइंस को भी भरोसेमंद और कम लागत वाले ऑपरेशन में मदद करे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आधुनिक टर्मिनल इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल ऑपरेशन और मजबूत मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का एक बेहतरीन मेल है।

You Might Also Like

Dhurandhar3 : Dhurandhar’ की दुनिया खत्म नहीं हुई! क्या आएगा तीसरा पार्ट?

Dhurandhar3 : हो जाइए तैयार, ‘धुरंधर’ की कहानी अभी बाकी है

iPhoneSecurityWarning : खतरे की घंटी हैं iPhone, iPad – सरकार ने दी चेतावनी

VastuShastra : किचन वास्तु दोष महिलाओं पर पड़ता है भारी

VatSavitriVrat : महिलाएं बरगद पर क्यों लपटेती हैं कच्चा सूत ?

TAGGED: #EconomicBoost, #JewarAirport, #khojinaradbreakingnews, #NoidaAirport, #RegionalConnectivity, 11200CroreProject, 15JuneLaunch, AerodromeSecurity, AirIndiaExpress, AkasaAir, CommercialFlights, DelhiAirportRelief, GautamBuddhNagar, IndigoFirstFlight, khojinarad, PMModiInauguration, uttarpradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 11, 2026 May 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article iPhoneSecurityWarning iPhoneSecurityWarning : खतरे की घंटी हैं iPhone, iPad – सरकार ने दी चेतावनी
Next Article Dhurandhar3 Dhurandhar3 : हो जाइए तैयार, ‘धुरंधर’ की कहानी अभी बाकी है

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Dhurandhar3
Dhurandhar3 : Dhurandhar’ की दुनिया खत्म नहीं हुई! क्या आएगा तीसरा पार्ट?
मुंबई May 11, 2026
Dhurandhar3
Dhurandhar3 : हो जाइए तैयार, ‘धुरंधर’ की कहानी अभी बाकी है
महाराष्ट्र May 11, 2026
iPhoneSecurityWarning
iPhoneSecurityWarning : खतरे की घंटी हैं iPhone, iPad – सरकार ने दी चेतावनी
खोजी नारद कहिंन May 11, 2026
VastuShastra
VastuShastra : किचन वास्तु दोष महिलाओं पर पड़ता है भारी
इंटरव्यू May 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?