By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BollywoodHistory : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > BollywoodHistory : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी
मुंबई

BollywoodHistory : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी

वहीं अन्य जगहों पर अभी फिल्म उतने बड़े पैमाने पर बज़ क्रिएट करती नजर नहीं आ रही है.

admin
Last updated: 2026/05/02 at 11:46 AM
admin
Share
5 Min Read
BollywoodHistory
BollywoodHistory : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी
SHARE
Highlights
  • कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म करियर की शुरुआत में अच्छा कलेक्शन कर सकती है.
  • आइए जानते हैं कि भूतकाल में रितेश देशमुख की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है.
  • इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन कुल 4,582 शोज में ये मूवी 10 करोड़ कमा ले जा रही है.

BollywoodHistory : रितेश के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी राजा शिवाजी :-  सिनेमाघरों में मौजूदा समय में हर तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी के चर्चे हैं. फिल्म में रितेश लीड रोल में हैं और वे छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले करते नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज कर दी गई है और इसे महाराष्ट्र में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीं अन्य जगहों पर अभी फिल्म उतने बड़े पैमाने पर बज़ क्रिएट करती नजर नहीं आ रही है. रितेश देशमुख पहले भी कई फिल्मों में लीड रोल प्ले कर चुके हैं जिन्होंने अच्छी कमाई की है. वहीं अब राजा शिवाजी फिल्म जब आ गई है तो सभी की निगाहें फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर आकर टिक गई हैं।

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि फिल्म करियर की शुरुआत में अच्छा कलेक्शन कर सकती है. फिल्म में सलमान खान भी हैं वहीं इसमें वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी की कहानी भी दिखाई गई है. ऐसे में फिल्म का कमाई करना तो बनता ही है. अब देखने वाली बात होगी कि राजा शिवाजी फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है।

आइए जानते हैं कि भूतकाल में रितेश देशमुख की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है और क्या राजा शिवाजी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।

राजा शिवाजी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन माहौल तो बना दिया है और इसे लेकर बातें हो रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म का नेट कलेक्शन 8.52 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये का माना जा रहा है।

इस लिहाज से देखा जाए तो पहले दिन कुल 4,582 शोज में ये मूवी 10 करोड़ कमा ले जा रही है. साथ ही ऐसा अनुमन है कि दिन के अंत तक इसका फासला और भी बढ़ सकता है और 3-4 करोड़ रुपये फिल्म विदेशों से भी कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 15 करोड़ के आस-पास का हो सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि इसका एग्जैक्ट कलेक्शन कितना जाता है।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की बात करें तो उनके करियर की अब तक की ओपनिंग डे कलेक्शन के आधार पर सबसे बड़ी फिल्म हाउसफुल 5 रही है. इस फिल्म में वे जलाबुद्दीन नाम के किरदार में नजर आए थे. लेकिन ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी और अक्षय कुमार का इसमें लीड रोल था।

इस फिल्म का ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन 24.35 करोड़ रुपये का रहा था. लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी साल 2025 की इस फिल्म का रिकॉर्ड वे राजा शिवाजी के जरिए नहीं तोड़ सकेंगे।

वहीं लीड एक्टर के तौर पर रितेश देशमुख के करियर की सबसे सक्सेसफुल फिल्म का नाम लें तो ये एक विलेन थी. इस फिल्म में रितेश का अभिनय निखरकर आया था और 12 साल पहले आई इस मूवी ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया था. फिल्म हिट रही थी और ओपनिंग डे पर इसने रिपोर्ट्स के मुताबिक 16.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म इस कलेक्शन के आस-पास जा सकता है. लेकिन सबसे रोचक तो ये देखना होगा कि क्या ये फिल्म एक विलेन के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ पाती है।

फिल्म की बात करें तो ये 1 मई 2026 को रिलीज कर दी गई है. अनुमानित आंकड़ों के अनुसार फिल्म का ओपनिंग डे का जो कलेक्शन सामने आया है उस मुताबिक इसकी 60 पर्सेंट से ज्यादा कमाई महाराष्ट्र से ही हुई है. देखने वाली बात होगी कि क्या हिंदी ऑडियंस के बीच भी इस फिल्म को वैसी ही सफलता मिलती है।

अगर ऐसा होता है तो फिल्म की ओवरऑल कमाई के लिए ये पॉजिटिव साइन होगा. राजा शिवाजी का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है. इसमें उनके अलावा सलमान खान ने जीवा महाला का रोल प्ले किया है. फिल्म से उनका लुक वायरल हो रहा है. वहीं इसमें संजय दत्त, भाग्यश्री और अभिषेक बच्चन भी नजर आए हैं।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका

SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?

PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट

TAGGED: #BollywoodHistory, #khojinaradbreakingnews, #RiteishDeshmukh, #ShivajiMaharaj, AbhishekBachchan, BoxOffice2026, ChhatrapatiShivaji, GeneliaDeshmukh, khojinarad, MarathiFilm, May1Release, OneDayCollection, RajaShivaji, RecordOpening, SalmanKhanCameo, SanjayDutt, VidyaBalan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 2, 2026 May 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MethiDana14DaysChallenge MethiDana14DaysChallenge : 14 दिनों तक मेथी दाना खाने के अद्भुत फायदे
Next Article VrishabhRashiGoldenPeriod VrishabhRashiGoldenPeriod : 5 राशि वालों के घर छप्परफाड़ बरसेगा पैसा !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?