By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दिल्ली : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को काउंसिल ने दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > दिल्ली > दिल्ली : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को काउंसिल ने दी मंजूरी
दिल्ली

दिल्ली : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को काउंसिल ने दी मंजूरी

admin
Last updated: 2022/07/28 at 8:58 AM
admin
Share
4 Min Read
har ghar tiranga' campaign
har ghar tiranga' campaign
SHARE

इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एनडीएमसी को सजाया जाएगा। इस दौरान परिषद के प्रमुख स्थानों कनॉट प्लेस, एसपी मार्ग, शांति पथ, खान मार्केट, सफदरजंग फ्लाई ओवर, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और बिजली के खंभों पर तिरंगों का प्रदर्शन किया जायगा। इस अभियान के तहत कुल 17 कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की। इसमें एनडीएमसी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भल्ला, उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सदस्य कुल जीत सिंह चहल, वीरेंद्र सिंह कादियान, गिरीष सचदेवा, विशाखा सैलानी, सचिव विक्रम सिंह मलिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Contents
भवनों का होगा पुनर्विकाससड़कों का होगा रख-रखाव

एनडीएमसी ने आईआईटी दिल्ली के साथ राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सीपीसीवी, यूएलवीएस और पर्यावरण विभाग एवं डीपीसीसी के बीच करार किया है। जिससे वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में काउंसिल ने पाकरे एवं उद्यानों के सालाना रख-रखाव के लिए 6.20 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर विशेष फोकस रखा गया। 13 से 15 अगस्त के बीच एनडीएमसी के सभी भवनों को तिरंगे से सजाया जाएगा। एनडीएमसी के सभी डिजिटल एवं मीडिया पेज पर भी तिरंगा दिखेगा। इसके साथ ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से मिले वीडियो आदि को डिजिटल पैनल पर चलाया जाएगा।

इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए स्कूलों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आवासीय आरडब्ल्यूए, व्यापारी एवं मार्केट संगठनों को भी इस कार्यक्रम में भागीदार बनाने का निर्णय लिया गया है। स्कूल प्रबंधन को व्याख्यान आयोजित कर बच्चों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। 12 अगस्त को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में , एम्पीथिएटर देशभक्ति गीतों के साथ संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच सभी स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों को तिरंगा लेवल पिन पोशान पहनकर आने को कहा जायेगा।

भवनों का होगा पुनर्विकास

काउंसिल ने बाल्मीकि सदन. हरिजन बस्ती आवास परिसर में बने जर्जर 321 फ्लैटों के पुनर्विकास के लिए काउंसिल ने 6.51 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एनडीएमसी ने विभिन्न भवनों (वाणिज्यिक परिसरों, बाजारों और कार्यालयों) आदि की साफ सफाई के 9.75 करोड़ के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। मेडिकल बिल्डिंग, टीकाकरण (इनोक्यूलेशन) सेंटर, मंदिर मार्ग और ग्रुप बी मार्केट, पालिका बाजार, शहीद भगत सिंह प्लेस, पालिका भवन, यशवंत प्लेस, चाणक्य भवन, लोकल शॉपिंग कांपलेक्स किदवई नगर, बरात घर बिल्डिंग किदवई नगर सभी भवन इसमें शामिल हैं। पंचकुइयां रोड स्थित बाबू समाज सेवा केंद्र में के पुनर्विकास के लिए 26.67 करोड़ के प्रस्ताव को भी काउंसिल ने मंजूरी दे दी। बाबू समाज सेवा केंद्र को तोड़कर दोबारा बनाने के प्रास्ताव है।

सड़कों का होगा रख-रखाव

रोड डिवीजन के तहत पांच साल की अवधि पूरी कर चुकी सड़कों के रख-रखाव के प्रस्ताव को भी मंजूर कर दिया है। इसमें तिलक मार्ग, केजी मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, टॉल स्टोरी मार्ग, हैली रोड, तानसेन मार्ग, बाबर रोड आदि सड़कें शामिल हैं। इसके लिए 5.33 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गयी है। राजधानी में होने वाले 20 प्रेसीडेंसी सम्मेलन के मद्देनजर सड़कों, गोल चक्करों, ग्रीन वेल्ड आदि का रख-रखाव करने का भी निर्णय लिया गया हैं। इसमें कुल 41 सड़कों की पहचान की गयी है। इसके लिए 85.02 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है।

You Might Also Like

Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई

AIIMSReport : ‘मुझे लड़की बनना है – चौंका देगी AIIMS की रिपोर्ट

UttarakhandProtest : भाजपा को 10 दिन का अल्टीमेटम !

Womenfilingcases : अब केस दायर करने में पीछे नहीं हैं महिलाएं

DelhiNCRDevelopment : दिल्ली-NCR में बसने जा रहा नया शहर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 28, 2022 July 28, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article sonia gandhi राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी ने कहा- माफी मांग चुके हैं अधीर रंजन चौधरी
Next Article heavy rain UP-बिहार में तेज बारिश के आसार, शिमला में अलर्ट, जानें अन्‍य राज्य का मौसम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?