MythosAI : AI के निशाने पर आपका बैंक अकाउंट ? :- दुनिया के सबसे शक्तिशाली AI मॉडल के गलत हाथों में पड़ने की खबरों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को बैंक प्रमुखों के साथ मीटिंग करनी पड़ी है। यह AI से जुड़े खतरों के बारे में थी, जिसमें बैंकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दरअसल Mythos AI बहुत कम समय में बड़े से बड़े सिस्टम की खामी उजागर कर सकता है और उसका अपने अनुसार फायदा भी उठा सकता है। Mythos के गलत हाथों में जाने को लेकर दुनिया भर की सरकारें चौकन्नी हैं।
कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले AI मॉडल Mythos गलत हाथों में पड़ गया है। जिसके चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव को बैंक प्रमुखों के साथ मीटिंग करनी पड़ी। यह मीटिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े खतरों को लेकर थी। दरअसल, ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया था कि AI मॉडल Mythos को बाहरी लोगों द्वारा एक्सेस किया गया है। गौरतलब है कि यह दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक का लेटेस्ट मॉडल है और इसे बड़े-बडे़ ऑपरेटिंग सिस्टम की कमियों को ढूंढने और उसे इस्तेमाल करने में माहिर माना जाता है।
ऐसे में डर है कि अगर Mythos गलत हाथों में पड़ता है, तो इस तरह के साइबर हमले हो सकते हैं, जैसे कि अभी तक कभी नहीं देखे गए। ऐसे में इस AI से आम लोगों के बैंक खाते भी खतरे में पड़ सकते हैं, जिसके चलते बैंकों से कहा गया है कि वे अपने सिस्टम, डेटा और ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखने के लिए पहले से ही पुख्ता कदम उठाएं।गौरतलब है कि Mythos महज एक AI मॉडल नहीं, बल्कि एक ऑटोनॉमस साइबर-वेपन की तरह काम कर सकता है। यह बैंकिंग सिस्टम के कोड में छिपी उन बारीक खामियों को पलक झपकते ढूंढ सकता है, जिन्हें सुधारा नहीं गया है।
क्या है Mythos?
Mytho दिग्गज AI कंपनी एंथ्रोपिक का लेटेस्ट AI मॉडल है। इसे इतना खतरनाक और शक्तिशाली बताया जाता है कि इसे आम पब्लिक के लिए अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। इसे प्रोजेक्ट ग्लासविंग के तहत चुनिंदा कंपनियों को मुहैया कराया गया है। पिछले दिनों इस मॉडल के गलत हाथों में पड़ने की खबर आई थी, जिसके बाद से दुनिया भर की सरकारें चौकन्नी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर Mythos AI से खतरा क्या है और क्या वाकई इससे आपका बैंक अकाउंट खतरे में है?

