By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > इंटरव्यू > BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?
मुंबई

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?

जयपुर से 45 किलोमीटर दूर इस रोड पर है ‘भूत बंगला’

admin
Last updated: 2026/04/21 at 11:04 AM
admin
Share
4 Min Read
BhoothBangla
BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ?
SHARE
Highlights
  • 350 साल से भी ज्यादा पुराना है चोमू पैलेस.
  • क्या वाकई हॉन्टेड है चोमू पैलेस ?
  • एक रात रुकने का किराया उड़ा देगा होश.

BhoothBangla : क्या आप चोमू पैलेस में एक रात गुजारेंगे ? :-  अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के फर्स्ट हाफ में जहां फुल-ऑन कॉमेडी है, तो वहीं सेकंड हाफ में ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ भरपूर हॉरर सीन्स देखने को मिलते हैं। फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग और कहानी के अलावा जिस एक चीज ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वो है फिल्म में दिखाई गई शानदार लेकिन डरावनी हवेली।

Contents
जयपुर से 45 किलोमीटर दूर इस रोड पर है ‘भूत बंगला’350 साल से भी ज्यादा पुराना है चोमू पैलेसक्या वाकई हॉन्टेड है चोमू पैलेस ?एक रात रुकने का किराया उड़ा देगा होश

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सिर्फ अक्की की ‘भूत बंगला’ ही नहीं, बल्कि ‘भूल भुलैया’ (Bhool Bhulaiyaa ) की शूटिंग भी यहीं हुई थी। आइए जानते हैं यह रहस्यमयी पैलेस कहां मौजूद है और इस ग्रैंड पैलेस में ठहरने के लिए एक रात का कितना किराया लगता है।

जयपुर से 45 किलोमीटर दूर इस रोड पर है ‘भूत बंगला’

इन दोनों ही बड़ी फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया यह पैलेस राजस्थान में मौजूद है। इसे पर्दे पर हॉरर लुक देने के लिए मेकर्स ने लाखों रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं किया। अगर अभी तक आपको समझ नहीं आया है कि यह कौन सा पैलेस है, तो बता दें कि यह मशहूर ‘चोमू पैलेस’ (Chomu Palace) है।  रिपोर्ट के मुताबिक, यह पैलेस जयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर NH-11 पर स्थित है, जो शहर के शोर-शराबे से दूर एकदम शांत वातावरण में बना है।

350 साल से भी ज्यादा पुराना है चोमू पैलेस

जयपुर से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित यह पैलेस 350 साल से भी ज्यादा पुराना है। जयपुर की रॉयल फैमिली के वंशज राव गोपालजी ने 1550 के दशक में इस पैलेस का निर्माण करवाया था। शुरुआत में इसे रईसों और सेनापतियों के लिए एक किलेबंद रिहायश के तौर पर बनाया गया था, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ इस शानदार पैलेस को एक लग्जरी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया।

क्या वाकई हॉन्टेड है चोमू पैलेस ?

‘भूत बंगला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों की शूटिंग के बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि राजस्थान का यह पैलेस सच में ‘हॉन्टेड’ है। लोगों के इस पैलेस को डरावना समझने की एक बड़ी वजह इस जगह का सन्नाटा और इसका पुराना आर्किटेक्चर है। हालांकि, जयपुर का यह मशहूर पैलेस बिल्कुल भी हॉरर नहीं है। इस पैलेस का राजपूत और मुगल आर्किटेक्चर इतना शानदार है कि यह किसी भी हॉरर या पीरिएड फिल्म की शूटिंग के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन बन जाता है।

एक रात रुकने का किराया उड़ा देगा होश

चोमू पैलेस विरासत और हाई लग्जरी का एक बेहतरीन संगम है। इसमें 100 से ज्यादा सुइट्स होने के साथ-साथ महारानी और महाराजा के एक्सक्लूसिव सुइट्स भी हैं। यहां कई पुरानी कलाकृतियां, मार्बल की फिनिशिंग और पुराने जमाने का पूरा शाही फील मिलता है। इसमें 120 सीटों वाला एक विशाल दरबार भी है, जहां पुराने समय में रॉयल परिवार साथ बैठकर डिनर करता था। रिपोर्ट्स की मानें तो, भारत के इस सबसे लग्जरी होटल्स में से एक में एक रात रुकने का किराया लगभग 40,000 रुपये तक है।

You Might Also Like

Mahabharat : जब युधिष्ठिर ने पूरी स्त्री जाति को दिया श्राप! क्या है इसके पीछे का सच?

MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?

WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

TAGGED: #BollywoodMovie, #khojinaradbreakingnews, #LuxuryStay, #ViralReels, AkkiMovie, akshaykumar, BhoolBhulaiyaa, BhootBangla, BhoothBangla, ChomuPalace, HauntedMansion, HeritageHotel, HorrorComedy, JaipurHaunted, khojinarad, Priyadarshan, RajasthanPalace

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 21, 2026 April 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AirPollutionMigraine AirPollutionMigraine : क्या आप भी तेज माइग्रेन से परेशान हैं ?
Next Article HeavyRainAlert HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Mahabharat
Mahabharat : जब युधिष्ठिर ने पूरी स्त्री जाति को दिया श्राप! क्या है इसके पीछे का सच?
धार्मिक June 6, 2026
MahabharataMysteries
MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?
तत्काल प्रभाव June 6, 2026
WaterCrisis2060
WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?
राष्ट्रीय June 6, 2026
EkPedMaaKeNaam
EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !
उत्तराखण्ड June 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?