By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश
हरिद्वार

Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश

मुख्य सचिव ने कुंभ - 2027 के कार्यों की अद्यतन जानकारी भी ली.

admin
Last updated: 2026/04/15 at 11:49 AM
admin
Share
4 Min Read
Kumbh2027
Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश
SHARE
Highlights
  • मुख्य सचिव ने कुंभ - 2027 के दौरान कुंभ क्षेत्र में यातायात.
  • मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय के नए कार्यों की स्वीकृति 30 मई तक जारी किए जाने का लक्ष्य दिया.
  • मुख्य सचिव ने जनगणना कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली.

Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश :-  मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा कि जिला योजना समितियों की बैठक अप्रैल माह तक अनिवार्य रूप से आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए अपने अपने जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से बैठक की तिथियां शीघ्र निर्धारित करने की बात कही।

उन्होंने जिलाधिकारियों को जनपद स्तरीय वनाग्नि समितियों और ग्रीष्मकालीन पेयजल समितियों की बैठक भी शीघ्र आयोजित कर अपना प्लान शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कुंभ – 2027 के कार्यों की अद्यतन जानकारी भी ली। उन्होंने सभी निर्माण संबंधी ऐसे कार्य जो कुंभ क्षेत्र में शुरू होने हैं, उनका शीघ्र जीओ जारी कर निर्माण कार्य शुरू करवाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कुंभ – 2027 के दौरान कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान सहित जंक्शन इम्प्रूवमेंट पर भी विस्तार से चर्चा की और मेलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने सचिव पीडब्ल्यूडी से भी विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्थानों पर साइनेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।

मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय के नए कार्यों की स्वीकृति 30 मई तक जारी किए जाने का लक्ष्य दिया । मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रदेश में एलपीजी वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाए जाने के साथ ही कालाबाजारी रोके जाने के लिए कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने विभागों एवं जनपदों में भी ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों द्वारा अपने जनपद स्तरीय कार्यालयों में भी 100 प्रतिशत ई-ऑफिस लागू किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को फारेस्ट लैंड ट्रांसफर के मामलों में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस हेतु गठित जनपद स्तरीय समितियों की बैठक निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाएं। इनसे सम्बन्धित प्रस्तावों शासन एवं वन विभाग को तत्काल भेजे जाएं, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।

मुख्य सचिव ने जनगणना कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्धारित कार्यों को ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में तकनीकी सहायक शीघ्र अपॉइंट किया जाए। उन्होंने कहा कि भ्रामक अफवाहों को दूर करने के लिए लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं । इसके लिए सोशल मीडिया आदि का भी प्रयोग करके सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने सभी जनपदों को अंश निर्धारण, किसान पंजीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण किए जाने के लिए 30 अप्रैल, 2026 का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण का कार्य सीएससी के माध्यम से भी करवाया जा सकता है।

उन्होंने आयुक्त राजस्व को लगातार यह डेटा जिलाधिकारियों को शेयर किए जाने के भी निर्देश दिए ताकि वे इस कार्य में एक्टिव भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव  एल फ़ैन्नई, डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव  अमित सिन्हा, सचिव  शैलेश बगौली,  नितेश कुमार झा, डॉ पंकज कुमार पांडेय, चंद्रेश कुमार यादव, श्रीधर बाबू अद्धांकी, रविनाथ रमन, डॉ आर राजेश कुमार,  विनोद कुमार सुमन,  रणवीर सिंह चौहान,  आनंद स्वरूप, डॉ अहमद इकबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

36gunamilan : 36 में से कितने गुण जरूरी, जानें ज्योतिष रहस्य

sleepdeprivation : क्यों बन रहा है नींद का बड़ा बाजार ?

LiveInRelationship : लिव-इन रिलेशन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा

Tungnath : अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

TAGGED: #CensusAwareness, #khojinaradbreakingnews, CapitalExpenditureMay30, ChiefSecAnandVardhan, DigitalCropSurvey, DistrictPlanningMeet, EOffice100Percent, FarmersRegistration, ForestFirePrep, ForestLandTransfer, khojinarad, Kumbh2027Traffic, KumbhConstructionGO, KumbhParkingPlan, KumbhRouteMap, LPGBlackmarket, SummerWaterPlan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 15, 2026 April 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BahucharaMata BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BahucharaMata
BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति
तत्काल प्रभाव April 15, 2026
36gunamilan
36gunamilan : 36 में से कितने गुण जरूरी, जानें ज्योतिष रहस्य
इंटरव्यू April 15, 2026
sleepdeprivation
sleepdeprivation : क्यों बन रहा है नींद का बड़ा बाजार ?
खोजी नारद कहिंन April 15, 2026
LiveInRelationship
LiveInRelationship : लिव-इन रिलेशन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा
देहरादून April 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?