By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Tungnath : अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > Tungnath : अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
उत्तराखण्ड

Tungnath : अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

बाबा तुंगनाथ के बारे में मुख्य जानकारी.

admin
Last updated: 2026/04/15 at 11:11 AM
admin
Share
3 Min Read
Tungnath
Tungnath : अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट
SHARE
Highlights
  • भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास हेतु भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी.
  • वहीं भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली से संबंधित कार्यक्रम 17 मई से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शुरू होंगे.
  • बाबा तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा (लगभग 3,680 मीटर) शिव मंदिर है.

Tungnath : 22 अप्रैल को खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचांग गणना के अनुसार विधिवत घोषणा कर दी गई हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार भगवान तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को मिथुन लग्न में तथा भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को कर्क लग्न में ग्रीष्म काल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास हेतु भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां नए अन्न का भोग अर्पित कर पारंपरिक पुणखी मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अप्रैल को डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए चोपता पहुंचेगी तथा 22 अप्रैल को चोपता से प्रस्थान कर तुंगनाथ धाम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे।

वहीं भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली से संबंधित कार्यक्रम 17 मई से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शुरू होंगे। इस दिन उत्सव मूर्तियां गर्भगृह से सभा मंडप में विराजमान होंगी और नए अन्न का भोग अर्पित किया जाएगा। 18 मई को डोली दर्शन होंगे। 19 मई को डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर डगवाड़ी, ब्राह्मणखोली, मंगोलचारी, सलामी, फापंज, मनसूना, राऊलैंक व उनियाणा होते हुए रात्रि प्रवास हेतु राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 20 मई को डोली रांसी से गौंडार गांव पहुंचेगी और 21 मई को बनतोली, खटारा, नानौ, मैखंभा व कुंचट्टी होते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां कर्क लग्न में कपाट खोल दिए जाएंगे।

बाबा तुंगनाथ के बारे में मुख्य जानकारी

बाबा तुंगनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा (लगभग 3,680 मीटर) शिव मंदिर है और यह पंच केदार में से एक (तृतीय केदार) है।

1000 साल से अधिक पुराना यह मंदिर पांडवों द्वारा महादेव को प्रसन्न करने के लिए स्थापित माना जाता है, जहाँ भगवान शिव की भुजाओं की पूजा की जाती है। यह दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है। यहाँ भगवान शिव के ‘भुजा’ रूप की पूजा होती है। मंदिर के पास ही चंद्रशिला चोटी है, जो बहुत प्रसिद्ध है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

You Might Also Like

HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?

BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?

MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब

AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें

AmarnathYatra2026 : क्या है अमरनाथ धाम के शिवलिंग का रहस्य ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 3680mShivaMandir, April22Tungnath, ChandrashilaPeak, khojinarad, MadmaheshwarDoli, MadmaheshwarKapata, May21Madhyamaheshwar, PanchKedar2026, PandavShivaTemple, RudraprayagShiva, TungnathDoliYatra, TungnathKapataOpening, UkhimathAnnouncement, UttarakhandKedar, ViralKedarYatra, WorldHighestShivaTemple

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 15, 2026 April 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AshaBhosle AshaBhosle : सुरों की अमर आवाज़ खामोश: Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन
Next Article LiveInRelationship LiveInRelationship : लिव-इन रिलेशन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HemophiliaSymptoms
HemophiliaSymptoms : हीमोफीलिया क्या है और इसके लक्षण क्या हैं ?
खोजी नारद कहिंन April 18, 2026
BhagwanParshuram
BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 18, 2026
MetroCityExpenses
MetroCityExpenses : शादीशुदा जोड़े का खर्च  80 हजार, समझिये हिसाब
भांडा फोड़ April 18, 2026
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : क्या है कबूतर के जोड़े का रहस्य, अनोखी खबर पढ़ें
राष्ट्रीय April 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?