By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार
देहरादून

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर.

admin
Last updated: 2026/04/09 at 11:22 AM
admin
Share
3 Min Read
PMModiRoadshow
PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी - देहरादून तैयार
SHARE
Highlights
  • डीएम ने रेखीय विभागों के अधिकारी संग की समीक्षा बैठक.
  • जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था.
  • इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती.

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी  :-  प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल 2026 को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जनपद स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संपूर्ण सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग के समन्वय से बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पुलिस विभाग को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एमडीडीए को मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई व्यवस्था, मोबाइल शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सड़क मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजन के लिए सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह एवं कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”

500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?

UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये

BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल

NASASpaceTech : स्पेस में कैसे ‘नेचर कॉल’ हैंडल करते हैं एस्ट्रोनॉट्स ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 14April2026, BeautificationCleanliness, DehradunReady, DelhiDehradunHighway, districtadministrationalert, DMReviewMeeting, EventVenueArrangements, GaneshpurInauguration, khojinarad, LongestRoadShow, MedicalTeamsDeployment, PMModiRoadshow, RoadBarringSecurity, SaharanpurEvent, SavinBansalInstructions, TrafficPlanDehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 9, 2026 April 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChardhamYatra2026 ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी – केके मिश्रा
Next Article PFBR PFBR : अब मिलेगी सस्ती बिजली ! भारत ने बनाई तकनीक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FreeEducation
FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”
वीडियो April 11, 2026
500YearsLater
500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 11, 2026
UAEFreeEducation
UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये
राष्ट्रीय April 11, 2026
BrahmaputraRedRiver
BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल
इंटरव्यू April 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?