BreathingStopsSleep : क्या आप भी तेज खर्राटे लेते हैं ? :- आपको भी सुबह उठकर तेज सिरदर्द होता है या रात में सोते समय कुछ पल के लिए आपकी सांस रुक जाती है? ये सभी लक्षण ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के होते हैं। अगर आप में ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो हो सकता है कि आप ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित हो। यह नींद से जुड़ा एक विकार है, जिसमें मरीज को सोते समय सांस लेने में तकलीफ होती है। मरीज की सोते समय सांस रुक जाती है।
एक अध्ययन में यह भी बताया गया है कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से पीड़ित महिलाओं को कैंसर होने का खतरा बेहद अधिक रहता है। इस बीमारी में सोते समय नाम में एयरफ्लो कम हो जाता है, जिससे सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। इस विषय पर विस्तार से जानकारी लेने के लिए हमने डॉ. एम.के.सिंह, एम.डी, सीनियर फिजिशियन, फ्लोरेस हॉस्पिटल, गाजियाबाद से बातचीत की-
बचाव और सही समय पर इलाज है जरूरी
यह नींद से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है जिसमें सोते समय गले की मांसपेशियां बहुत ज्यादा ढीली पड़ जाती हैं। इसके कारण सांस की नली में रुकावट आ जाती है और व्यक्ति की सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है। इस बीमारी के मुख्य लक्षणों में सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेना, दिन भर बहुत ज्यादा नींद आना, थकान महसूस होना और सुबह उठने पर सिरदर्द होना शामिल है।
लंदन के ‘इंपीरियल कॉलेज हेल्थ पार्टनर्स’ की शोध सह-लेखिका हीथर फिट्जके के अनुसार, जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उन पर इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आंकड़ों की मानें तो ओएसए से पीड़ित लगभग 40 से 70 प्रतिशत लोग अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होते हैं। इतना ही नहीं, सामान्य लोगों के मुकाबले मोटे लोगों में स्लीप एपनिया का ज्यादा गंभीर रूप देखने को मिलता है।
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया के प्रमुख लक्षण
जोरदार खर्राटे: यह सबसे आम संकेत है, विशेषकर जब खर्राटों के बीच में सांस लेने में रुकावट (चुप हो जाना) महसूस हो।
नींद में हांफना या सांस घुटने का अहसास: सोते समय अचानक जोर की आवाज के साथ सांस लेने की कोशिश करना।
दिन में बहुत अधिक नींद आना: रात में नींद पूरी न होने के कारण दिन भर थकान और सुस्ती महसूस होना (काम या गाड़ी चलाते समय नींद आना)।
सुबह सिरदर्द: जागने पर सिर में भारीपन या दर्द महसूस होना।
गला सूखना: सुबह उठने पर मुंह या गला सूखा हुआ मिलना।
बेचैन नींद: रात भर करवटें बदलना और बार-बार नींद टूटना।
मानसिक लक्षण: याददाश्त कमजोर होना, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई और चिड़चिड़ापन या अवसाद महसूस होना।
हाई ब्लड प्रेशर: लंबे समय तक OSA रहने से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है

