By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: LiverHealth : आपकी 3 आदतें बना रही हैं लिवर को बीमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > हेल्थ > LiverHealth : आपकी 3 आदतें बना रही हैं लिवर को बीमार
लफ्फाज़ी

LiverHealth : आपकी 3 आदतें बना रही हैं लिवर को बीमार

समझें स्वस्थ लिवर की कार्यप्रणाली को.

admin
Last updated: 2026/04/01 at 10:48 AM
admin
Share
4 Min Read
LiverHealth
LiverHealth : आपकी 3 आदतें बना रही हैं लिवर को बीमार
SHARE
Highlights
  • फैटी लिवर के लक्षण.
  • समस्या के कारणों को समझें.
  • क्या हैं उपचार के उपाय.

LiverHealth : आपकी 3 आदतें बना रही हैं लिवर को बीमार :-  अगर थकावट, पेट के ऊपरी ओर दाईं पसली के नीचे किंचित भारीपन और असहजता की अनुभूति होती है, तो फैटी लिवर की स्थिति जांचनी चाहिए… यकृत, जिगर या लिवर शरीर में त्वचा के बाद सबसे बड़ा अंग है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखने में असाधारण भूमिका निभाता है। हृदय के अतिरिक्त लिवर, किडनी, अमाशय और नाड़ी तंत्र का ठीक काम करना, स्वास्थ्य की गारंटी माना जाता है। लिवर के स्वास्थ्य के बारे में प्राय: लापरवाही बरती जाती है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बहुत आम होती जा रही है। हैरानी की बात है कि विश्व की लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या फैटी लिवर से ग्रसित है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी को लेकर अनभिज्ञ ही रहते हैं।

Contents
समझें स्वस्थ लिवर की कार्यप्रणाली कोफैटी लिवर के लक्षणसमस्या के कारणों को समझेंक्या हैं उपचार के उपायजानें कुछ आयुर्वेदिक उपाय

समझें स्वस्थ लिवर की कार्यप्रणाली को

एक स्वस्थ लिवर शरीर में अनेक प्रकार के कार्य करता है। इसका प्राथमिक कार्य है कि रक्त से विजातीय तत्वों को बहर निकालना तथा उन्हें सम अवस्था में लाना। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है तथा बाइल अथवा पित्ताशय के स्राव का भी नियामक है। लिवर खून की उचित तरलता, उसमें रक्त कणों की स्थिति और आवश्यकता पड़ने पर खून के जमाव में सहायता करता है। स्वस्थ लिवर से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

फैटी लिवर के लक्षण

फैटी लिवर उस अवस्था को कहते हैं, जब लिवर में फैट यानी वसा की मात्रा एक सीमा से अधिक बढ़ने लगती है। गंभीर अवस्था में लिवर में सूजन, लिवर की कोशिकाओं के सख्त होने, यहां तक कि सिरोसिस जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पीलिया जैसी अपरिवर्तनशील बीमारी का उत्पन्न होना भी लिवर के प्रभावित होने के लक्षण होते हैं। नॉन अल्कोहलिक लिवर कैंसर जैसे गंभीर रोग का उदभव फैटी लिवर से ही माना जाता है।

समस्या के कारणों को समझें

फैटी लिवर जैसी स्थिति एकदम से उत्पन्न नहीं होती, बल्कि इसमें वर्षों का समय लगता है। मोटापा, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल का स्तर का बढ़े रहना, भारी तली हुई वस्तुओं का अधिक और लगातार सेवन करना, शारीरिक निष्क्रियता तथा आनुवांशिक प्रवृत्ति इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। फैटी लिवर की एक अन्य स्थिति भी है जो अल्कोहल अथवा मद्य के अधिक मात्रा में और लंबे समय तक सेवन करने से उत्पन्न होती है जो कि दु:साध्य होती है।

क्या हैं उपचार के उपाय

कोई भी अनुभवी चिकित्सक रोगी के पेट को दबाकर इसे समस्या के बारे में पता कर सकता है। केवल इसकी ग्रेडिंग जानने के लिए लैब टेस्ट की जरूरत पड़ती है। अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन तथा रक्त के परीक्षण से फैटी लिवर का भली भांति निदान किया जा सकता है। प्राचीन आयुर्वेद ग्रंथों में फैटी लिवर को ‘यकृतदाल्युदर’ कहा गया है। इसके ग्रेड एक और ग्रेड दो अवस्था को ठीक करना अधिक सुगम है।

शुरुआत जीवनशैली को सुधार करने से होती है। दूसरा, वजन कम करना, अल्कोहल का पूर्णतया त्याग, भारी और तली खाद्य वस्तुओं का निषेध तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने जैसे उपाय करने होते हैं। औषधियों के साथ अगर इन उपायों पर गौर किया जाए, तो इस बीमारी से पूरी तरह मुक्ति प्राप्त की जा सकती है।

जानें कुछ आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद मनीषियों ने अनेक एकल औषधियों पर अनुसंधान कर लिवर के रोगों का प्रभावशाली उपचार सुनिश्चित किया है। कुटकी, पुनर्नवा, भूमि आमला, कालमेघ, गिलोय, शरपुंखा और भृंगराज जैसी औषधियां फैटी लिवर की प्रशस्त औषधियां मानी जाती हैं। अन्य शास्त्रीय औषधियों में फलत्रिकदि क्वाथ, पुनर्नवादि क्वाथ और त्रिफला मंडूर जैसे योगों का प्रयोग किया जा सकता है। वैद्य रोग की अवस्था जांच कर औषधि की मात्रा तय कर सकते हैं।

You Might Also Like

KalBhairavTemple : भगवान को फूल नहीं, शराब चढ़ाई जाती है

WhatsAppUnreadSummary : अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे ?

BipolarDisorderWomen : महिलाओं का बदलता मूड मन की बीमारी का संकेत

UttarakhandElectricityRelief : राहत की खबर , महंगी नहीं होगी बिजली

SummerNosebleed : गर्मियों में नाक से क्यों बहने लगता है खून ?

TAGGED: #HealthyLifestyle, #khojinaradbreakingnews, #WeightLoss, ayurvedicliver, fattyliver, healthtips, healthymetabolism, khojinarad, liverdamage, liverdetox, liverdisease, LiverHealth, livertreatment, naflf, nonalcoholicfattyliver, reducefattyliver, warningforsymptoms

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 1, 2026 April 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandElectricityRelief UttarakhandElectricityRelief : राहत की खबर , महंगी नहीं होगी बिजली
Next Article BipolarDisorderWomen BipolarDisorderWomen : महिलाओं का बदलता मूड मन की बीमारी का संकेत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KalBhairavTemple
KalBhairavTemple : भगवान को फूल नहीं, शराब चढ़ाई जाती है
मध्य प्रदेश April 1, 2026
WhatsAppUnreadSummary
WhatsAppUnreadSummary : अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 1, 2026
BipolarDisorderWomen
BipolarDisorderWomen : महिलाओं का बदलता मूड मन की बीमारी का संकेत
Uncategorized April 1, 2026
UttarakhandElectricityRelief
UttarakhandElectricityRelief : राहत की खबर , महंगी नहीं होगी बिजली
राज्य April 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?