By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CA सुमन कुमार का ED पर गंभीर आरोप, कहा- राजनेताओं व नौकरशाहों का नाम लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > CA सुमन कुमार का ED पर गंभीर आरोप, कहा- राजनेताओं व नौकरशाहों का नाम लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव
राष्ट्रीय

CA सुमन कुमार का ED पर गंभीर आरोप, कहा- राजनेताओं व नौकरशाहों का नाम लेने के लिए बनाया जा रहा दबाव

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
4 Min Read
ca suman
ca suman
SHARE

रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे सीए सुमन कुमार ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि राजनेताओं व अफसरों का नाम लेने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ मारपीट भी किया गया है. उन्होंने शपथ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में एक शपथ पत्र दायर कर ये आरोप लगाया है. साथ ही इडी अधिकारियों के समक्ष बयान में किये गये दावों को वापस करने का अनुरोध किया है.

सीए ने इडी को दिये बयान में अपने पास से जब्त रुपये का एक बड़ा हिस्सा आइएएस पूजा सिंघल के होने का दावा किया था. अब वह पूरी रकम अपना और अपने क्लाइंट का बता रहा है. उसने 1000 से अधिक क्लाइंट होने और करीब 100 करोड़ रुपये का वार्षिक पोर्टफोलियो होने का दावा किया है.

इडी के लोगों ने मारपीट की :

सीए सुमन कुमार द्वारा दायर शपथ पत्र में है कि छापेमारी में उसके घर से 17.79 करोड़ रुपये जब्त हुए थे. पूरा पैसा उसका, उसके व्यापारिक प्रतिष्ठान और क्लाइंट का है. इडी के अधिकारियों ने घर में ही उसे पीटा. चीख-पुकार सुन कर पत्नी आयी, लेकिन उसे महिला कांस्टेबल ने रोक दिया. इसके बाद इडी के अधिकारी उसे इस्टर्न मॉल स्थित दफ्तर ले गये और वहां भी टाॅर्चर किया.

सीए सुमन कुमार द्वारा दायर शपथ पत्र में है कि छापेमारी में उसके घर से 17.79 करोड़ रुपये जब्त हुए थे. पूरा पैसा उसका, उसके व्यापारिक प्रतिष्ठान और क्लाइंट का है. इडी के अधिकारियों ने घर में ही उसे पीटा. चीख-पुकार सुन कर पत्नी आयी, लेकिन उसे महिला कांस्टेबल ने रोक दिया. इसके बाद इडी के अधिकारी उसे इस्टर्न मॉल स्थित दफ्तर ले गये और वहां भी टाॅर्चर किया.

वह सात मई को सुबह 7.30 बजे इडी दफ्तर पहुंचा. वहां घंटों टार्चर किया गया. यह कहा गया कि पूजा सिंघल और सीनियर राजनीतिज्ञों का नाम लिख दो और घर चले जाओ. ऐसा नहीं करने पर इडी के अधिकारियों ने उसे डराया और उसके पारिवारिक सदस्यों की गिरफ्तारी का दस्तावेज (अरेस्ट मेमो) टाइप करने लगे. पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उसने इडी की बात मान ली और उनके कहे अनुसार हर जगह दस्तखत करने के लिए तैयार हो गया.

सात मई की शाम सात बजे उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. वहां उसने मीडिया को दिये बयान में कहा कि इडीवाले उस पर दबाव डालते हैं. कभी कहते हैं कि पूजा सिंघल का नाम लो. कभी कहते हैं सीएम का नाम लो और कभी कहते हैं कि विनय चौबे का नाम लो. सीए सुमन कुमार ने यह आरोप भी लगाया है कि सीसीटीवी के सामने उसका बयान रिकॉर्ड करने से पहले उसे एक दूसरे कमरे में ले जाया गया. वहां यह बताया गया कि सीसीटीवी लगे कमरे में अपना बयान रिकॉर्ड कराते वक्त क्या-क्या बोलना है.

इडी के दबाव के कारण वह काफी हताश था. हताशा में ही उसने अपने बयानों को फाड़ दिया. इसके बाद उससे नये सिरे से पिछले सात दिनों का बयान लिखवाया गया और बैक डेट पर दस्तखत कराया गया. सीए ने इस सीसीटीवी फुटेज को मंगाने का अनुरोध कोर्ट से किया है.

 

 

You Might Also Like

LPGNewRules : बड़ी राहत  – अब आपको गैस एजेंसी वाले नहीं कर पाएंगे परेशान

Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी

SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक

HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान

ViralStory : मम्मी का 10 साल पुराना राज जान बेटी दंग क्यों ?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 July 20, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article jpg (2) पटना के नेपाली नगर में नये निर्माण पर रोक, टूटे मकानों की होगी मरम्मत, हाईकोर्ट ने मांगा ब्योरा
Next Article jpgg हरियाणा में डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या, क्या बता रहे हैं गाँव के लोग- ग्राउंड रिपोर्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?