By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह
उत्तराखण्ड

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

देर शाम लोगों का घनघनाया मोबाइल चौंके लोग.

admin
Last updated: 2026/03/21 at 11:47 AM
admin
Share
2 Min Read
UttarakhandDisasterAlert
UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट - जानिए वजह
SHARE
Highlights
  • इस प्रणाली को और अधिक उन्नत एवं विश्वसनीय बनाने के लिए नियमित परीक्षण किए जा रहे हैं.
  • किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके साथ ही यह भी परीक्षण किया जा रहा है.
  • इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की संभावना होने पर राज्य के नागरिकों को समय रहते सचेत किया.

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह ;-  उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा एक परीक्षण अलर्ट जारी किया गया। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करना तथा यह सुनिश्चित करना था कि आपदा की स्थिति में सूचना समयबद्ध और व्यापक रूप से प्रसारित हो सके।

देर शाम लोगों का घनघनाया मोबाइल चौंके लोग

इस प्रणाली को और अधिक उन्नत एवं विश्वसनीय बनाने के लिए नियमित परीक्षण किए जा रहे हैं, जो कि आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेंगे। इन परीक्षणों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किस मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाता (Telecom Service Provider TSP) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अलर्ट संदेशों का प्रसारण प्रभावी ढंग से हो रहा है या नहीं हो पा रहा है।

साथ ही, किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इसके साथ ही यह भी परीक्षण किया जा रहा है कि विभिन्न परिस्थितियों में अलर्ट संदेश कितनी शीघ्रता से और कितनी सटीकता के साथ आमजन तक पहुंच रहे हैं।

इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की संभावना होने पर राज्य के नागरिकों को समय रहते सचेत किया जाना है, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर सावधानियां बरत सकें। इसके अतिरिक्त, इस प्रणाली के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे ऐसे परीक्षण अलर्ट को गंभीरता से लें, घबराएं नहीं, और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह संयुक्त प्रयास ही राज्य को आपदाओं के प्रभाव से सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा।

You Might Also Like

OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें

ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा

FruitWithFood : क्या खाना के साथ फल खाना सही है ?

BurhanpurNavratriGadiMela : अनोखी परंपरा: भगत खींचता है लोगों से भरी गाड़ियां

kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #NDMAIndia, AlertDisseminationTest, DehradunUSDMA, DisasterEarlyWarning, DisasterPreparednessUttarakhand, DisasterWarningSystem, EmergencyAlertTest, khojinarad, MobileAlertTest, MobilePhonesRangLateEvening, PublicSafetyUttarakhand, StateDisasterAuthority, TSPNetworkTest, UttarakhandDisasterAlert, UttarakhandEmergencySystem, UttarakhandTestAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 21, 2026 March 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OralHealthTips OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

OralHealthTips
OralHealthTips : मसूड़ों को बर्बाद कर सकती हैं 7 ऐसी आदतें
हेल्थ March 21, 2026
ZomatoFeeHike
ZomatoFeeHike : Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा
भांडा फोड़ March 21, 2026
FruitWithFood
FruitWithFood : क्या खाना के साथ फल खाना सही है ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 21, 2026
BurhanpurNavratriGadiMela
BurhanpurNavratriGadiMela : अनोखी परंपरा: भगत खींचता है लोगों से भरी गाड़ियां
राज्य March 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?