DhamiCabinetExpansion : धामी सरकार का थोड़ी देर में कैबिनेट विस्तार :- तो क्या बदल जायेगा उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों का चेहरा ? क्या चुनावी दस्तक से पहले नए मंत्रियों के दांव से धामी चलेंगे बड़ा दांव ? पहाड़ के विधायकों को कैबिनेट में मिलेगी एंट्री और पार्टी के वफादारों को मिलेगा दायित्व ….. जी हाँ भाजपा सूत्रों के मुताबिक पुख्ता इशारे मिले हैं कि बदल सकती है धामी सरकार की कैबिनेट और नए मंत्रियों के नाम आ जायेंगे सामने। बस देखना ये है की मौजूदा मंत्रियों में से किसका पत्ता कटेगा और किसकी लगेगी लॉटरी।
उत्तराखंड की सियासत में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार मंत्रिमंडल विस्तार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है। राज्य मंत्रिमंडल में इस समय पांच पद खाली हैं, जिन पर नए चेहरों की ताजपोशी होनी है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए विधायकों के पिछले चार वर्षों के कामकाज, जनसंपर्क और संगठनात्मक योगदान का गहन मूल्यांकन किया गया है। इससे स्पष्ट संकेत है कि इस बार मंत्रिमंडल में “परफॉर्मेंस” को प्राथमिकता दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बैठकों के बाद कैबिनेट विस्तार का पूरा खाका मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी समय-समय पर इसके संकेत दे चुके हैं।राजनीतिक समीकरणों की दृष्टि से यह विस्तार बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए ऐसे चेहरों को शामिल किया जाएगा, जो आगामी चुनाव में भाजपा के लिए मजबूत आधार तैयार कर सकें। साथ ही, करीब 12 दायित्वधारियों की नियुक्ति भी प्रस्तावित है, जिससे संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूती मिलेगी।
धामी मंत्रिमंडल में पहले से तीन पद रिक्त थे, जबकि मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद खाली हो गए। ऐसे में कुल पांच रिक्तियों को भरना अब सरकार की प्राथमिकता बन गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नवरात्र पर होने वाला यह विस्तार न केवल सरकार की कार्यशैली को नई ऊर्जा देगा, बल्कि धामी के “हैट्रिक मिशन 2027” को भी सफल बनाने में सहायक साबित हो सकता है।
इन विधायकों को भी मिल सकता है मंत्री पदबीजेपी सूत्रों के अनुसार रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के विधायक भरत चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है. देहरादून की राजपुर विधानसभा सीट के विधायक खजानदास को भी मंत्री पद मिल सकता है. बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा के एमएलए सुरेश गड़िया भी मंत्री बन सकते हैं इनके साथ ही हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा या हरिद्वार सीट के विधायक मदन कौशिक में से कोई एक मंत्री बन सकते हैं. टिहरी गढ़वाल जिले की देवप्रयाग सीट से विधायक विनोद कंडारी से भी मंत्री बनने के पूरे चांस हैं.

