By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
राष्ट्रीय

MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !

बैंक अकाउंट कैसे खाली होता है?

admin
Last updated: 2026/03/19 at 11:39 AM
admin
Share
4 Min Read
MMSLeakAngelNuzhat
MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
SHARE
Highlights
  • असली केस का गलत इस्तेमाल कैसे होता है ?
  • खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
  • नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के मुताबिक हर भारतीय यूजर तक रोज औसतन 13 से ज्यादा स्कैम मैसेज पहुंच रहे हैं.

MMSLeakAngelNuzhat : के खतरनाक जाल में मत फसना ! :-  आपके लिए एक अलर्ट करने वाली बेहद जरुरी खबर हमने सोशल मीडिया से ली है। दरअसल इन दिनों  सोशल मीडिया पर Angel Nuzhat नाम से जुड़ा एक 12 मिनट का वायरल MMS अचानक ट्रेंड करने लगा है, जिसे लोग व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और एक्स पर तेजी से सर्च कर रहे हैं. मैसेज में दावा किया जा रहा है कि कोई प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है और उसका ओरिजिनल लिंक यहां मौजूद है. लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स साफ कह रहे हैं कि ऐसा कोई वीडियो है ही नहीं. यह पूरा ट्रेंड सिर्फ लोगों की जिज्ञासा और वॉयरिज्म का फायदा उठाने के लिए बनाया गया एक खतरनाक साइबर जाल है, जो आपके फोन और बैंक डिटेल्स को निशाना बनाता है ?

Contents
बैंक अकाउंट कैसे खाली होता है?पहले किन नामों से हुआ था स्कैम?असली केस का गलत इस्तेमाल कैसे होता है ?खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

जब कोई यूजर “Angel Nuzhat Original Video” या “12 Minute MMS” वाले लिंक पर क्लिक करता है, तो वीडियो चलने के बजाय एक APK या बैकग्राउंड स्क्रिप्ट डाउनलोड हो जाती है. इसी को घोस्ट फाइल कहा जाता है. यह फाइल आपके फोन में घुसते ही की-लॉगिंग शुरू कर देती है, यानी आप जो भी टाइप करते हैं, वह हैकर तक पहुंच जाता है. इससे UPI पिन, नेट बैंकिंग पासवर्ड, OTP और यहां तक कि आपकी पर्सनल फोटो और वीडियो भी चोरी हो सकते हैं।

बैंक अकाउंट कैसे खाली होता है?

घोस्ट फाइल इंस्टॉल होने के बाद हैकर आपके SMS पढ़ सकता है, जिससे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी बेकार हो जाता है. जैसे ही आप कोई ट्रांजैक्शन करते हैं, OTP भी उनके पास पहुंच जाता है. इतना ही नहीं, यह वायरस आपके फोन से आपके कॉन्टैक्ट्स को भी वही स्कैम लिंक भेज देता है, जिससे यह धोखाधड़ी एक चेन की तरह फैलती जाती है और सैकड़ों लोग एक साथ शिकार बन जाते हैं।

पहले किन नामों से हुआ था स्कैम?

2026 की शुरुआत में इसी तरह माथिरा खान का 10 मिनट वाला MMS, Alina Amir का 5 मिनट वाला वीडियो और Arohi Mim का 19 मिनट वाला क्लिप ट्रेंड कराया गया था. बाद में ये सभी फेक और AI जनरेटेड या डीपफेक निकले. अब Angel Nuzhat के नाम से वही फॉर्मूला दोहराया जा रहा है. खास बात यह है कि स्कैमर्स अब वीडियो की सटीक टाइमिंग लिखते हैं ताकि लोगों को लगे कि कोई असली लीक मौजूद है।

असली केस का गलत इस्तेमाल कैसे होता है ?

स्कैमर्स कई बार रियल क्राइम केस को भी इस फेक वीडियो से जोड़ देते हैं ताकि कहानी विश्वसनीय लगे. हाल ही में करीमनगर की एक महिला ललिता से जुड़े सेक्सटॉर्शन केस को Angel Nuzhat MMS से जोड़कर फैलाया गया. जबकि दोनों का कोई रिश्ता नहीं है. Angel Nuzhat नाम भी सिर्फ SEO और ट्रैफिक के लिए गढ़ा गया एक फेक नाम माना जा रहा है।

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के मुताबिक हर भारतीय यूजर तक रोज औसतन 13 से ज्यादा स्कैम मैसेज पहुंच रहे हैं. अगर कोई MMS या प्राइवेट वीडियो का दावा करता लिंक मिले तो उस पर क्लिक न करें. अगर कोई वीडियो देखने के लिए APK, ZIP या EXE फाइल डाउनलोड करने को कहे तो तुरंत समझ जाएं कि यह वायरस है. अगर गलती से क्लिक हो गया है तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, अनजान ऐप हटाएं और 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

You Might Also Like

ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द

CyberCentreOfExcellence : देहरादून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस

UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

TAGGED: #BankFraud, #CyberScam, #khojinaradbreakingnews, 12MinuteMMS, 1930Helpline, AlinaAmir, AngelNuzhat, ArohiMim, Deepfake, GhostFile, khojinarad, LalitaCase, MathiraKhan, MMSLeak, OriginalVideo, Sextortion, UPIHack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 19, 2026 March 19, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DehradunPithoragarhUdan DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
Next Article ChaitraNavratri2026 ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
DehradunPithoragarhUdan
DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
देहरादून March 19, 2026
CyberCentreOfExcellence
CyberCentreOfExcellence : देहरादून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस
खोजी नारद कहिंन March 19, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार सो रही, जनता रो रही – हरीश रावत
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?