PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये :- गर्मियों के मौसम लगभग शुरू हो ही गया है दिल्ली समेत कई राज्यों में घरों में पंखे चलने लगे हैं और लोग सड़कों पर सिंगल टी-शर्ट पहनकर निकल रहे हैं. जैसे- जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे मन करता है कि कहीं बाहर पहाड़ों पर घूमा जाए. लेकिन पहाड़ों में वहीं मॉल रोड, आदि बोर सा करने लगा है, जरूरत है कुछ सिंगल, ट्रेकिंग और खूबसूरत नजारों को देखने का, जो दिल व दिमाग दोनों को सुकून दे और ऑफिस के टेंशन को गायब कर दें. इस स्टोरी में हम आपको उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत के बारे में बताएंगे, जो आपको यह सारे मजे करवा सकता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल में बर्फ से ढकी पांच ऐसी चोटियां है, जो आसमान को चूमती है और एक अनोखा नजारा आंखों के सामने पेश करती है. इन्हीं चोटियों को पंचाचूली पर्वत कहा जाता है. यह खूबसूरत वादियां कुमाऊं क्षेत्र के पूर्वी भाग में दारमा घाटी के दुग्तू के करीब बसी हुई है, जहां का नजारा देख पर्यटक हैरान रह जाते हैं. बता दें कि यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2,200 मीटर ऊंचाई पर बसा हुआ है।
एडवेंचर पंसद लोगों के लिए परफेक्ट है यह जगह
जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं और अनुभवी हैं, उनके लिए यह जगह इसलिए बेस्ट है क्योंकि यहां मौजूद इन चोटियों की ऊंचाई लगभग 6,334 मीटर से लेकर 6,904 मीटर के बीच है. इतनी ज्यादा ऊंचाई होने के कारण यहां कई बार बर्फीले तूफान आते रहते हैं और यहां मौजूद बर्फ इसकी चढ़ाई को बहुत चुनौतीपूर्ण बना देती है. मुश्किल मौसम होने के कारण यह जगह विशेष रूप से अनुभवी और साहसी पर्वतारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे अनुकूल माना जाता है।
ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं यह जगहें
पंचाचूली क्षेत्र ट्रेकिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता. यहां कई शानदार ट्रेकिंग रूट हैं, जहां से बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत घाटियों का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
खालिया टॉप ट्रेक से पंचाचूली की चोटियों का शानदार व्यू दिखाई देता है, जबकि मिलम ग्लेशियर ट्रेक एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण रास्ता है, जो ऐतिहासिक व्यापारिक मार्गों से होकर गुजरता है. वहीं रालम ग्लेशियर ट्रेक उन लोगों के लिए खास है, जो प्रकृति की गोद में सुकून और शांति का अनुभव करना चाहते हैं, क्योंकि यहां भीड़ कम होती है और प्राकृतिक सुंदरता भरपूर देखने को मिलती है।

