By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
देहरादून

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जारी किए दिशा निर्देश.

admin
Last updated: 2026/02/28 at 10:43 AM
admin
Share
5 Min Read
ShriJhandeJiMela2026
ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
SHARE
Highlights
  • 8 मार्च को दरबार परिसर में होगा श्री झण्डे जी का आरोहण.
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में.
  • धार्मिक मान्यता है कि श्री झण्डे जी, गुरु परंपरा की अखंड ज्योति.

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें :- राजधानी देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। अराईंयावाला, हरियाणा में शुक्रवार को श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लकर मेला संचालन कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
श्री झण्डा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और गुरु परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या संगतें व श्रद्धालु सम्मिलित होकर अपनी आस्था अर्पित करते हैं। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न हुई। धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, जहां अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भाव-विभोर वातावरण में श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया गया।सुबह 9 बजे दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज से रवाना हुआ जत्था दोपहर 12ः10 बजे अराईंयावाला पहुंचा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
परंपरा के अनुसार पुराने श्री झंडे जी को पूरे सम्मान एवम् भक्तिभाव के साथ उतारा गया। तत्पश्चात दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र स्नान कराकर 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आरोहण किया गया। इस दिव्य दृश्य के दौरान श्रद्धालु गुरु महाराज की महिमा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।

अनेक श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नतमस्तक हुए। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद एवं लंगर का वितरण किया गया, जिसमें अपार संगत ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

धार्मिक मान्यता है कि श्री झण्डे जी, गुरु परंपरा की अखंड ज्योति, त्याग, सेवा और मानवता के संदेश के प्रतीक हैं। इस मेले के माध्यम से गुरु महाराज की शिक्षाओं प्रेम, भाईचारे और समरसता का व्यापक प्रसार होता है।

श्रद्धालु मानते हैं कि श्री झण्डे जी के दर्शन और सेवा से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।परंपरा के अनुसार 25 फरवरी को श्री दरबार साहिब के पुजारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ागांव, हरियाणा के लिए रवाना हुए थे।

इसके पश्चात पैदल संगत देहरादून की ओर प्रस्थान करती है। यह पदयात्रा आस्था, अनुशासन और सामूहिक श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण होती है, जिसमें संगतें भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ती हैं।

28 फरवरी को पैदल संगत का स्वागत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 01 मार्च को संगत देहरादून में प्रवेश करेगी, जहां श्री दरबार साहिब प्रबंधन एवं श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति द्वारा कांवली गांव में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

दर्शनी गेट पर पुष्प वर्षा, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ संगत का अभिनंदन होगा। संगतें श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी और तत्पश्चात श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं विशेष अरदास का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठेगा।

श्री झण्डा जी मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री दरबार साहिब परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प सज्जा और भव्य प्रवेश द्वारों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।

होली के पश्चात देश-विदेश से संगतों का आगमन और तेज हो जाएगा, जिससे पूरा देहरादून आस्था और उत्सव के रंग में रंग जाएगा। 7 मार्च को परंपरा अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी तथा 8 मार्च को श्री झण्डे जी के भव्य आरोहण के साथ इस वर्ष के मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।

श्री झण्डे जी मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा भावना और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और उल्लास का अनुपम पर्व सिद्ध होगा।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 28FebruarySwagat, 8MarchArorohan, AraiynawalaHaryana, DehradunMelaPreparations, DevendraDasJiMaharaj, DharamikVidhi, GuruBhaktiJaiGhosh, GuruRamRaiJiMaharaj, JhandaMelaUtsav, JhandeJiArorohan, khojinarad, LangarPrasadVitaran, MelaSanuchalanCommittee, PaidalSangatSwagat, ShriJhandeJiMela2026, UttarakhandDehradun

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 28, 2026 February 28, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TheKeralaStory2 TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’
Next Article ChemicalFreeHoli ChemicalFreeHoli : रंगों के ‘अटैक’ से बचाएंगे ये देसी नुस्खे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?