MumbaiNightsUttarakhand : उत्तराखंड में ‘मुंबई नाइट्स’ की रूमानी एंट्री :- उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों विकास योजनाएं बैक सीट पर हैं और 24 साल पुरानी मुंबई की एक पार्टी फ्रंट सीट पर आ बैठी है। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर डांस क्लब वाली यादें ताज़ा क्या कीं, राजनीति अचानक इतिहास की एल्बम पलटने लगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
गोदियाल ने भी पलटवार करते हुए कहा कि जिस पार्टी की चर्चा हो रही है, उसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। यानी मामला अब आरोप से ज्यादा ‘गवाह खोजो अभियान’ बन चुका है। सियासत में ऐसा कम ही होता है जब नेता वर्तमान छोड़कर 2002 की पार्टी का मिनट-टू-मिनट ब्यौरा देने लगें।
गोदियाल का दावा है कि यह सिर्फ डिनर पार्टी थी, लेकिन कुछ नेताओं को मुंबई जाकर सिर्फ खाना मंजूर नहीं था-माहौल में थोड़ा ‘नाच-गाना लोकतंत्र’ भी चाहिए था। बस फिर क्या था, रेस्टोरेंट से क्लब तक राजनीतिक सौहार्द बढ़ता चला गया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
भाजपा ने इसे कांग्रेस का काला अध्याय बताते हुए जवाब दिया और कहा कि सच सामने आते ही नैतिकता का चोला ओढ़ा जा रहा है। अब जनता हैरान है कि प्रदेश की राजनीति में सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से ज्यादा चर्चा इस बात पर है कि मुंबई की उस रात कौन दर्शक था और कौन परफॉर्मर। लगता है चुनावी मौसम से पहले सियासत का वार्म-अप डांस फ्लोर से ही शुरू हो चुका है।

