By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों
देहरादून

DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों

इसके बाद एक और व्यक्ति ने बात की। उसने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताया.

admin
Last updated: 2026/02/21 at 11:32 AM
admin
Share
4 Min Read
DigitalArrest
DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों
SHARE
Highlights
  • आरोप है कि इन्होंने बुजुर्ग को डराया कि उनका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग के 68 करोड़ रुपये के मामले से जुड़ा है.
  • आरोपियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिये पुलिस वर्दी और थाने जैसी पृष्ठभूमि दिखाकर डर का माहौल बनाया.
  • महिला को हर घंटे सेफ एट होम संदेश भेजने, लाइव लोकेशन साझा करने.

DigitalArrest : साइबर ठगों ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लूटे करोड़ों :- देहरादून में डिजिटल अरेस्ट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो आपको भी जानना जरुरी है क्योंकि इस बार साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर तीन करोड़ नौ लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग ने ठगों को पैसे देने के लिए अपनी एफडी तुड़वाई, शेयर बेचे और गहने तक गिरवी रख दिए।

बुजुर्ग की शिकायत पर साइबर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को दी शिकायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि एक सितंबर 2025 को उन्हें एक कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी प्रदीप मिश्रा बताया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
इसके बाद एक और व्यक्ति ने बात की। उसने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताया। आरोप है कि इन्होंने बुजुर्ग को डराया कि उनका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग के 68 करोड़ रुपये के मामले से जुड़ा है। एक आरोपी ने उनके खाते में 68 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। उन्हें धमकी दी गई कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा और यदि किसी को बताया तो उनके बच्चों को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

आरोपियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिये पुलिस वर्दी और थाने जैसी पृष्ठभूमि दिखाकर डर का माहौल बनाया। महिला को हर घंटे सेफ एट होम संदेश भेजने, लाइव लोकेशन साझा करने, परिवार से बात न करने और चैट लॉक करने के निर्देश दिए गए। आरोपियों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का फर्जी दस्तावेज भेजकर कहा कि जांच पूरी होने पर पूरा पैसा लौटा दिया जाएगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
कार्रवाई के डर से महिला ने अलग-अलग बैंकों से कुल तीन करोड़ नौ लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि पैसे पूरे करने के लिए अपनी एफडी तोड़ी, गोल्ड लोन लिया और शेयर तक बेच दिए।

बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क में थे, जिनमें एक नंबर अभी भी सक्रिय है। महिला ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, सभी संदिग्ध खातों को तत्काल फ्रीज करने और उनका पैसा वापस दिलाने की अपील की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नंबरों की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है।

बुजुर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक सितंबर को उन्हें फोन आया था। इसके बाद करीब 60 दिन तक वह दहशत में रहीं। पहली बार नौ सितंबर को उन्होंने 27 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पैसे देने का सिलसिला दो महीने तक चलता रहा। 30 अक्तूबर को आखिरी बार उन्होंने दो करोड़ 45 लाख रुपये दिए। इस तरह साइबर ठगों ने कुल तीन करोड़ नौ लाख रुपये ठग लिए।

You Might Also Like

KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज

DragonFruitUttarakhand : उत्तराखण्ड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित

TrafficControlRoom : ANPR कैमरों से ग्रीन सेस वसूल रहा उत्तराखण्ड

TAGGED: #DehradunScam, #khojinaradbreakingnews, 2.45CroreLast, 27LakhFirstTransfer, 60DaysTerror, CyberFraudster, CyberPoliceCase, DigitalArrest, ElderlyWomanScam, FakeCBICall, FakeRBI_Document, FD_Broken, IPSIntimidation, JewelryPledged, khojinarad, MillionsScamUttarakhand, MoneyLaunderingTrap, September2025Scam, SharesSold, SSP_AjaySingh, ThreeCroreLoot, WhatsAppVideoScam

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 21, 2026 February 21, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KumbhMela2027 KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KumbhMela2027
KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका
उत्तराखण्ड February 21, 2026
AIImpactSummit2026
AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 21, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन बनाने की तैयारी तेज
देहरादून February 21, 2026
DragonFruitUttarakhand
DragonFruitUttarakhand : उत्तराखण्ड को “फल पट्टी” के रूप में विकसित
देहरादून February 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?