By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ?
बकैती

Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ?

अपराधियों के लिए नाम से ज्यादा जरूरी है ‘ब्रांड’

admin
Last updated: 2026/02/20 at 12:00 PM
admin
Share
5 Min Read
Criminals
Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ?
SHARE
Highlights
  • अपराध जगत में उपनाम सिर्फ एक नाम नहीं होता, बल्कि यह एक तरह की ‘ब्रांडिंग’ होती है.
  • कई बार यह नाम असली नाम से भी ज्यादा ताकतवर हो जाता है.
  • अपराधियों के लिए यह उपनाम उनकी छवि बनाने का एक साधन होता है.

Criminals : क्रिमिनल्स क्यों रखते हैं कबूतर , पिस्टल, बम ,कट्टा ,चवन्नी जैसे अनोखे नाम ? :-  आपने अक्सर अजब गजब नाम वाले अपराधियों की खबरें पढ़ी सुनी होंगी। लेकिन उनके टेढ़े मेढ़े अजीबोगरीब नाम हैरान भी करते हैं। दरअसल अपराध जगत में उपनाम सिर्फ एक नाम नहीं होता, बल्कि यह एक तरह की ‘ब्रांडिंग’ होती है. कई बार यह नाम असली नाम से भी ज्यादा ताकतवर हो जाता है. महफूज नाम शायद बहुत कम लोगों को याद होगा, लेकिन ‘बॉबी कबूतर’ नाम तुरंत ध्यान खींचता है और एक अलग पहचान बनाता है।

Contents
अपराधियों के लिए नाम से ज्यादा जरूरी है ‘ब्रांड’डर और दबदबा बनाने का तरीका

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में एक ऐसे गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सुनते ही अपराध जगत की कई परतें खुलने लगती हैं. हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोस्ट वांटेड अपराधी महफूज उर्फ ‘बॉबी कबूतर’ की गिरफ्तारी सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं है, बल्कि यह उस अंडरवर्ल्ड की झलक भी दिखाती है, जहां असली नाम से ज्यादा पहचान एक अजीब लेकिन असरदार उपनाम से बनती है।

बॉबी कबूतर का नाम पहले भी कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका है. वह फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड था. इतना ही नहीं, सूत्रों की मानें तो वह मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी में भी शामिल रहा है. मूसेवाला की हत्या के लगभग चार साल बाद उसकी गिरफ्तारी यह दिखाती है कि अपराध की दुनिया में एक नाम कितने लंबे समय तक पीछा करता रहता है।

अपराधियों के लिए नाम से ज्यादा जरूरी है ‘ब्रांड’

अपराध जगत में उपनाम सिर्फ एक नाम नहीं होता, बल्कि यह एक तरह की ‘ब्रांडिंग’ होती है. कई बार यह नाम असली नाम से भी ज्यादा ताकतवर हो जाता है. महफूज नाम शायद बहुत कम लोगों को याद होगा, लेकिन ‘बॉबी कबूतर’ नाम तुरंत ध्यान खींचता है और एक अलग पहचान बनाता है. अपराधियों के लिए यह उपनाम उनकी छवि बनाने का एक साधन होता है. यह नाम डर पैदा कर सकता है या फिर एक खास तरह की पहचान बना सकता है. कई बार ये नाम इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि पुलिस रिकॉर्ड, मीडिया रिपोर्ट और आम बातचीत में भी वही इस्तेमाल होने लगते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
इन उपनामों के पीछे कोई नियम नहीं होता, लेकिन इनके बनने की एक दिलचस्प प्रक्रिया जरूर होती है. अक्सर यह नाम उनके साथी, इलाके के लोग या कभी-कभी पुलिस भी दे देती है. कुछ मामलों में अपराधी खुद भी अपना नाम चुनते हैं ताकि उनकी पहचान अलग दिखे या असली नाम छिपा रहे ।

यह नाम आमतौर पर किसी खास विशेषता से जुड़ा होता है, जैसे- किसी की चाल-ढाल, बोलने का तरीका या उसका अपराध करने का स्टाइल. अगर कोई अपराधी बहुत तेजी से वारदात को अंजाम देता है और मौके से भाग जाता है तो उसे ‘कबूतर’ जैसा नाम मिल सकता है. इसी तरह, अगर कोई बहुत खतरनाक माना जाता है, तो उसे ‘कालिया’ या ‘सुल्तान’ जैसे नाम दिए जा सकते हैं।

डर और दबदबा बनाने का तरीका

कुछ उपनाम जानबूझकर ऐसे चुने जाते हैं, जो डर पैदा करें. जैसे कालिया, सुल्तान, डॉन या शेरू. ये नाम सुनते ही आंखों के सामने एक ताकतवर और खतरनाक चेहरा उभरता है.अपराध की दुनिया में यह बहुत जरूरी होता है कि आपका नाम ही आपके काम का संकेत दे. कई बार बिना कुछ किए ही सिर्फ नाम के दम पर लोग डर जाते हैं इसलिए उपनाम एक मनोवैज्ञानिक हथियार की तरह भी काम करता है. यही नहीं कई बार अपराधी खुद अपना उपनाम चुनते हैं।

इसके पीछे दो मुख्य कारण होते हैं, पहला, अपनी पहचान को अलग और खतरनाक बनाना और दूसरा, अपने असली नाम को छिपाना. जब कोई अपराधी ‘बॉबी कबूतर’ जैसे नाम से जाना जाता है, तो उसके असली नाम तक पहुंचना आसान नहीं होता. ये चालाकी पुलिस से बचने में भी मदद करती है क्योंकि कई बार अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग नामों से पहचान बनाई जाती है।

You Might Also Like

TehriGarhwalHouse : इतिहास की दीवारों पर लिखी कहानी, अब बदलते दौर की नई निशानी!

VastuShastra : घर बनाते समय ग्रहों के गोचर पर कीजिए विचार

UttarakhandDivyang : दून के रेंजर ग्राउंड में ‘दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी

RuralDevelopment : चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से होगा संचालन – मुख्यमंत्री

ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार

TAGGED: #DelhiPolice, #khojinaradbreakingnews, BobbyPigeon, Bomb, branding, Chavanni, Criminals, Fear, Firing, Gangster, Katta, Keep, khojinarad, LawrenceBishnoi, Mahfuz, Names, Nickname, Pigeon, Pistol, SidhuMoosewala, SpecialCell, Unique, Wanted, Why

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 20, 2026 February 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article VastuShastra VastuShastra : घर बनाते समय ग्रहों के गोचर पर कीजिए विचार
Next Article TehriGarhwalHouse TehriGarhwalHouse : इतिहास की दीवारों पर लिखी कहानी, अब बदलते दौर की नई निशानी!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TehriGarhwalHouse
TehriGarhwalHouse : इतिहास की दीवारों पर लिखी कहानी, अब बदलते दौर की नई निशानी!
टिहरी गढ़वाल February 20, 2026
VastuShastra
VastuShastra : घर बनाते समय ग्रहों के गोचर पर कीजिए विचार
भांडा फोड़ February 20, 2026
UttarakhandDivyang
UttarakhandDivyang : दून के रेंजर ग्राउंड में ‘दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी
उत्तराखण्ड February 20, 2026
RuralDevelopment
RuralDevelopment : चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से होगा संचालन – मुख्यमंत्री
देहरादून February 20, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?