By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्
राष्ट्रीय

VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्

इस आदेश को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और संवैधानिक संस्थाओं को भेजा गया.

admin
Last updated: 2026/02/16 at 11:15 AM
admin
Share
3 Min Read
VandeMataram
VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्
SHARE
Highlights
  • इसमें यह भी कहा गया है कि राज्यपालों और उनके भाषणों से पहले और बाद में.
  • राष्ट्रीय गीत बजाना अनिवार्य होगा। अधिकारिक रूप से यह कार्यक्रम तीन श्रेणियों में बांटा गया है.
  • सामूहिक गायन वाले अवसरों में, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम और औपचारिक समारोहों में प्रशिक्षित गायक दल की व्यवस्था की जाएगी.

VandeMataram : अनिवार्य होगा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् :-  केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंदों को सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में बजाने या गाने को अनिवार्य कर दिया है, आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को हमेशा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले प्रस्तुत किया जाएगा, और सभी उपस्थित लोग खड़े होकर सम्मानपूर्वक इसे सुनेंगे।सरकार ने इस कदम के पीछे यह कारण रखा है कि गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे राष्ट्रगान के समान गरिमा दी जाए। गृह मंत्रालय ने अपने 10-पृष्ठ के आदेश में स्पष्ट किया है कि 6 छंदों का पूरा संस्करण, जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है, अब कई महत्वपूर्ण सरकारी और आधिकारिक अवसरों पर अनिवार्य होगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
इस आदेश को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मंत्रालयों और संवैधानिक संस्थाओं को भेजा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि राज्यपालों और उनके भाषणों से पहले और बाद में, राष्ट्रीय गीत बजाना अनिवार्य होगा। अधिकारिक रूप से यह कार्यक्रम तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में नागरिक अलंकरण समारोह, राष्ट्रपति और राज्यपाल के आगमन-प्रस्थान, राष्ट्रीय ध्वज परेड और सरकार द्वारा निर्देशित अन्य अवसर शामिल हैं। बैंड द्वारा वादन के समय पहले ढोल की थाप दी जाएगी, जो मार्चिंग ड्रिल के अनुसार 7 कदमों की होगी।

सामूहिक गायन वाले अवसरों में, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम और औपचारिक समारोहों में प्रशिक्षित गायक दल की व्यवस्था की जाएगी। गीत के बोल आवश्यकतानुसार मुद्रित रूप में वितरित किए जा सकते हैं।विद्यालयों में भी दिन की शुरुआत सामूहिक गायन से की जा सकेगी। मंत्रालय ने जोर दिया है कि राष्ट्रीय गीत का गायन सम्मान और शिष्टाचार के साथ किया जाना चाहिए। यदि कोई समाचार फिल्म या वृत्तचित्र में गीत बजता है, तो दर्शकों को खड़ा होने की आवश्यकता नहीं होगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
गृह मंत्रालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जब ‘वंदे मातरम्’ और ‘जन गण मन’ दोनों को प्रस्तुत किया जाए, तो पहले राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा। इस कदम से देश में राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति एकरूप सम्मान और जागरूकता बढ़ाने की उम्मीद है।आदेश में 6 छंदों का विवरण भी दिया गया है, जिसमें वन्दे मातरम् के सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् से लेकर त्वं हि शक्ति मातरम् तक सभी छंद शामिल हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि के प्रति सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं।

You Might Also Like

CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री

UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी

PmModi : प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लें युवा – कोश्यारी

RudrakshaBenefits : क्यों पहनते हैं रुद्राक्ष ? जानें सब कुछ

TimmersainCave : नए स्वरूप में नजर आएगी टिम्मरसैंण गुफा

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #VandeMataram, 150thAnniversaryVandeMataram, BeforeJanaGanaMana, CivilHonorsCeremony, FlagHoistingSinging, GovernmentProgramsSchools, IndiaPatriotismBoost, khojinarad, MandatoryVandeMataram, MHomeAffairsOrder, ModiGovernmentOrder, NationalSongMandatory, NationalSymbolsRespect, SchoolMorningAssembly, StandForVandeMataram, TrainedSingersGroup, VandeMataram6Stanzas, VandeMataramGovernorSpeech, VandeMataramLyricsPrint

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 16, 2026 February 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TimmersainCave TimmersainCave : नए स्वरूप में नजर आएगी टिम्मरसैंण गुफा
Next Article RudrakshaBenefits RudrakshaBenefits : क्यों पहनते हैं रुद्राक्ष ? जानें सब कुछ

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CMDhami
CMDhami : खटीमा का हर क्षेत्र में विकास किया जायेगा – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 16, 2026
UttarakhandPolice
UttarakhandPolice : चलेगा सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही – डीजीपी
देहरादून February 16, 2026
PmModi
PmModi : प्रधानमंत्री की कार्यशैली से सीख लें युवा – कोश्यारी
उत्तराखण्ड February 16, 2026
RudrakshaBenefits
RudrakshaBenefits : क्यों पहनते हैं रुद्राक्ष ? जानें सब कुछ
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?