By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SilentKiller : साइलेंट किलर कैसे बनता है कोलेस्ट्रॉल ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > SilentKiller : साइलेंट किलर कैसे बनता है कोलेस्ट्रॉल ?
हेल्थ

SilentKiller : साइलेंट किलर कैसे बनता है कोलेस्ट्रॉल ?

हाथ-पैरों में झुनझुनी- नसों में ब्लड फ्लो बाधित होने के कारण हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस हो सकती है.

admin
Last updated: 2026/02/13 at 10:56 AM
admin
Share
4 Min Read
SilentKiller
SilentKiller साइलेंट किलर कैसे बनता है कोलेस्ट्रॉल
SHARE
Highlights
  • त्वचा पर पीले निशान- कुछ लोगों की आंखों के कोनों या पलकों पर पीले रंग के छोटे चकत्ते दिखने लगते हैं.
  • आर्टरीज संकरी होना- जैसे-जैसे प्लाक बढ़ता है, आर्टरीज संकरी और सख्त हो जाती हैं.
  • हार्ट अटैक या स्ट्रोक- जब आर्टरीज पूरी तरह बंद हो जाती है या ब्लड फ्लो के लिए बहुत कम रास्ता बचता है.

SilentKiller : साइलेंट किलर कैसे बनता है कोलेस्ट्रॉल ? :-  हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण नहीं दिखते, जिससे समस्या गंभीर होने तक इसका पता नहीं चलता। यह ब्लड वेसल्स में प्लाक जमा कर उन्हें संकरा कर देता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने का खतरा बढ़ जाता है।हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का बड़ा कारण हाई कोलेस्ट्रॉल है, लेकिन अक्सर इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। यह नाम इसे इसलिए मिला है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत तब तक सामने नहीं आते जब तक स्थिति बहुत गंभीर न हो जाए।

Contents
क्यों खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल ?क्या बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखते हैं ?यह साइलेंट किलर कैसे बनता है?कैसे लगाएं पता?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

क्यों खतरनाक है कोलेस्ट्रॉल ?

कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो हमारे ब्लड में पाया जाता है। शरीर को कुछ मात्रा में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) की जरूरत होती है, लेकिन अगर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह आर्टरीज में जमा होने लगता है।

क्या बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखते हैं ?

इसका सीधा जवाब है, नहीं। आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई लक्षण नहीं होते। व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर सकता है, जबकि उसकी आर्टरीज के अंदर धीरे-धीरे प्लाक जमा होता रहता है। हालांकि, जब स्थिति काफी बढ़ जाती है, तो शरीर कुछ संकेत दे सकता है, जैसे-

हाथ-पैरों में झुनझुनी- नसों में ब्लड फ्लो बाधित होने के कारण हाथ-पैरों में सुन्नता महसूस हो सकती है।

त्वचा पर पीले निशान- कुछ लोगों की आंखों के कोनों या पलकों पर पीले रंग के छोटे चकत्ते दिखने लगते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के जमाव का संकेत हैं।

सांस फूलना या थकान- दिल तक सही मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण मामूली काम में भी थकान होने लगती है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

सीने में बेचैनी- अगर आर्टरीज ज्यादा ब्लॉक हो जाएं, तो सीने में दर्द की समस्या हो सकती है।

यह साइलेंट किलर कैसे बनता है?

कोलेस्ट्रॉल शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है, जैसे- प्लाक जमना- जब ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है, तो यह आर्टरीज की दीवारों पर चिपकने लगता है। समय के साथ यह सख्त होकर प्लाक बन जाता है।

आर्टरीज संकरी होना- जैसे-जैसे प्लाक बढ़ता है, आर्टरीज संकरी और सख्त हो जाती हैं। इससे ब्लड फ्लो के लिए कम जगह मिलती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट- यह प्रक्रिया सालों तक बिना किसी दर्द के चलती रहती है। शरीर इस बदलाव के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करता है, इसलिए मरीज को कुछ महसूस नहीं होता।

हार्ट अटैक या स्ट्रोक- जब आर्टरीज पूरी तरह बंद हो जाती है या ब्लड फ्लो के लिए बहुत कम रास्ता बचता है, तो यह हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बनता है।

कैसे लगाएं पता?

क्योंकि इसके लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए एकमात्र रास्ता नियमित लिपिड प्रोफाइल टेस्ट है, खासकर अगर आपके परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल का इतिहास रहा है। इसके अलावा- सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से बचें। ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर डाइट लें।

एक्सरसाइज गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
बढ़ता वजन सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित करता है। इसलिए सही वजन मेंटेन करने की कोशिश करें।

You Might Also Like

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

UttarakhandDevelopment : प्रदेश के समग्र विकास का आधार है सड़क 

UttarakhandTechnicalUniversity : पर्वतीय विश्वविद्यालय में हॉस्टल और फैकल्टी की व्यवस्था हो – मुख्य सचिव

UttarakhandGovernment : उत्तराखंड सरकार ने खोला खजाना !

UttarakhandNews : उत्तराखंड में अब तक 622 कैंपों का आयोजन

TAGGED: #HeartAttack, #khojinaradbreakingnews, #SilentKiller, ArteryPlaque, BadCholesterol, ChestPain, CholesterolTest, HDLGood, HighCholesterol, khojinarad, LDLCholesterol, LipidProfile, NoSymptoms, ShortnessBreath, StrokeRisk, TinglingLimbs, Xanthomas

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 13, 2026 February 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article EpsteinFiles EpsteinFiles : एप्सटीन फाइल से जुडे नाम सच है या फिर कोई साजिस
Next Article ORomeo ORomeo : दस्तक देने जा रही है ‘ओ रोमियो

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित
उत्तराखण्ड February 13, 2026
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : प्रदेश के समग्र विकास का आधार है सड़क 
देहरादून February 13, 2026
UttarakhandTechnicalUniversity
UttarakhandTechnicalUniversity : पर्वतीय विश्वविद्यालय में हॉस्टल और फैकल्टी की व्यवस्था हो – मुख्य सचिव
देहरादून February 13, 2026
UttarakhandGovernment
UttarakhandGovernment : उत्तराखंड सरकार ने खोला खजाना !
देहरादून February 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?