By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प
हरिद्वार

MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प

हरिद्वार के इस नए बदलाव के बीच आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.

admin
Last updated: 2026/02/12 at 11:36 AM
admin
Share
4 Min Read
MasterPlan2041
MasterPlan2041 HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प
SHARE
Highlights
  • इस दौरान हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई.
  • हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 के प्रारूप पर सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी.
  • आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के शहरों को आधुनिक.

MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प :- उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हरिद्वार एवं रुड़की महा योजना–2041 एक महात्वाकांक्षी योजना है जो धर्मनगरी हरिद्वार के सर्वागीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी…. कुम्भ नगरी को अपने कुशल अनुभव और कार्यकुशलता से नए रंग रूप देते हुए स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए सुगम बनाने में जुटी सीनियर आईएएस और उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका एक शिल्पकार की तरह गंगा घाट से लेकर शहर के पुराने इलाकों को आम लोगों के लिए सुगम और सुंदर बनाने में जुटी हुई है……

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

हरिद्वार के इस नए बदलाव के बीच आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की

इस दौरान हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें भूमि उपयोग, आवासीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों का संतुलित विकास, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई। शशि मोहन श्रीवास्तव, चीफ टॉउन एंड कन्ट्री प्लॉनर ने इस योजना के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार से साझा की। महायोजना के प्रारूप की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए अब तक की गई कार्यवाही और आगामी चरणों की उन्होंने जानकारी दी।

हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 के प्रारूप पर सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत हरिद्वार महायोजना के लिए लगभग 350 तथा रुड़की महायोजना के लिए लगभग 550 सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। बैठक के दौरान इन सभी आपत्तियों एवं सुझावों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर मंथन किया गया। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त प्रत्येक सुझाव का गंभीरता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार परीक्षण किया जाए, ताकि महायोजना जनअपेक्षाओं के अनुरूप और व्यावहारिक बन सके।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पर्यावरण संरक्षण, बेहतर यातायात व्यवस्था, सुदृढ़ आधारभूत ढांचा और नागरिकों को उच्च जीवन स्तर प्रदान करना भी शामिल है।

आपको बता दे की 2027 में उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.. कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे… डीजीपी दीपम सेठ और स्थानीय जिला प्रशासन लगातार बैठक और फील्ड का दौरा कर व्यापक स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है…

ऐसे में शहर को सुंदर और आवागमन के लिए व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सजाने संवारने का जिम्मा हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के कंधों पर है और जिसकी कमान इस वक्त प्रदेश की अनुभवी ब्यूरोक्रेट सोनिका के हाथों में है जो लगातार फील्ड में रहते हुए एक-एक पॉइंट पर अपनी नजर रख रही है और कुंभ से पहले हरिद्वार को नए रंग रूप में तैयार करने की तरफ अपनी भूमिका निभा रही है।

You Might Also Like

191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल

IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष

UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !

CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !

FoodSafetyUttarakhand : तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वच्छ और शुद्ध भोजन – सचिन कुर्वे

TAGGED: #BulldozerAction, #GangaGhats, #khojinaradbreakingnews, #Kumbh2027, #UrbanDevelopment, haridwar, HRDA, khojinarad, MasterPlan2041, Roorkee, Sonika, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 12, 2026 February 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChakrataWinterCarnival ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल
Next Article Scholarship Scholarship : हर जिले की पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी सरकार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
उत्तराखण्ड April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?