By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
रुद्रप्रयाग

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण.

admin
Last updated: 2026/02/07 at 11:26 AM
admin
Share
4 Min Read
MultiLevelParking
MultiLevelParking विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग - डॉ. आर. राजेश कुमार
SHARE
Highlights
  • गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर परखी निर्माण कार्यों की प्रगति.
  • चारधाम यात्रियों को होगा सीधा लाभ.
  • स्थानीय व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा.

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग  :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जनपद रुद्रप्रयाग में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग एवं आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित पुनाड गदेरे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

Contents
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : प्रभारी सचिवचारधाम यात्रियों को होगा सीधा लाभस्थानीय व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

 

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : प्रभारी सचिव

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आमजन की सुविधा से जुड़ी है, इसलिए कार्य में पारदर्शिता और मजबूती दोनों सुनिश्चित की जाएं।प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि पार्किंग शीघ्र पूर्ण होकर जनता को समर्पित की जा सके। उन्होंने कहा कि समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

चारधाम यात्रियों को होगा सीधा लाभ

प्रभारी सचिव ने कहा कि रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है और केदारनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां से होकर गुजरते हैं। मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से चारधाम यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी और शहर के भीतर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा लंबे समय से मुख्य बाजार क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी। इसी के दृष्टिगत शासन द्वारा मुख्य बाजार के समीप मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना शहरी यातायात प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

स्थानीय व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सुगम पार्किंग व्यवस्था से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।प्रभारी सचिव ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में जवाबदेही तय करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड खुशवंत सिंह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

HighProfileClash : अधर में लटका हाई प्रोफाइल भारत पाक मैच

TAGGED: #CharDhamYatra, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #QualityStandards, #TourismBoost, #TrafficManagement, #UrbanTraffic, ConstructionProgress, DrRRajeshKumar, KedarnathPilgrims, khojinarad, MultiLevelParking, NewDevelopmentSpeed, OnSiteInspection, PublicWelfareProject, RudraprayagInspection, RudraprayagParking

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 7, 2026 February 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article VillageDevelopment VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
Next Article AutismEqualRates AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
BhagamBhag2
BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी
महाराष्ट्र February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?