By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है
हेल्थ

TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है

किन लोगों के लिए है ज्यादा नुकसानदेह ?

admin
Last updated: 2026/02/05 at 10:54 AM
admin
Share
4 Min Read
TeaWithMealHarmsHealth
TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है
SHARE
Highlights
  • क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलने में रुकावट डाल सकती है?
  • जब टैनिन और आयरन मिलते हैं, तो ये एक गांठ जैसा कॉम्प्लेक्स बना लेते हैं.
  • यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है, लेकिन कुछ खास वर्गों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ता है.

TeaWithMealHarmsHealth : यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है :- कई लोगों की आदत होती है कि वे खाने के साथ या खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं। लेकिन इस आदत के कारण शरीर को खाने के सभी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। चाय में मौजूद टैनिन पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में बाधा डालता है। इसलिए चाय के साथ खाना खाने की आदत शरीर को कमजोर बना सकती है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत गर्म चाय की प्याली के साथ ही होती है। कुछ लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि वे खाने के साथ या खाने के बाद भी चाय पीते हैं। कुछ लोग तो रोटी या पराठे के साथ ही चाय पीना पसंद करते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलने में रुकावट डाल सकती है? दरअसल, खाने के साथ या बाद चाय पीना आपकी सेहत को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। वैज्ञानिक शोध क्या कहता है? वैज्ञानिक पी.बी. डिसलर की रिसर्च, ‘द इफेक्ट ऑफ टी ऑन आयरन एब्जॉर्शन’, में यह साफ किया गया है कि चाय और खाने को एक साथ लेना शरीर के लिए सही नहीं है। चाय में टैनिन नाम का एक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जो हमारे खाने में मौजूद आयरन के साथ चिपक जाता है।

जब टैनिन और आयरन मिलते हैं, तो ये एक गांठ जैसा कॉम्प्लेक्स बना लेते हैं, जिसे हमारा शरीर पचाने में असमर्थ होता है। आसान शब्दों में कहें तो, खाने के बाद चाय पीने से शरीर को खाने में मौजूद पूरा आयरन नहीं मिल पाता।

किन लोगों के लिए है ज्यादा नुकसानदेह ?

हालांकि, यह आदत सभी के लिए नुकसानदेह है, लेकिन कुछ खास वर्गों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ता है- शाकाहारी लोग- जो आयरन के लिए पूरी तरह पौधों पर आधारित खाने पर निर्भर हैं। टीनएजर और प्रेग्नेंट महिलाएं- जिन्हें शारीरिक बदलावों के कारण आयरन की ज्यादा जरूरत होती है। चाय के कारण आयरन की कमी होने से शरीर में थकान, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कब होता है? पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में सबसे बड़ी बाधा तब आती है जब हम खाने के दौरान या खाना खत्म होते ही चाय पी लेते हैं। यह वही समय होता है जब हमारा शरीर खाने से एनर्जी और पोषण सोखने की प्रक्रिया में तेजी से लगा होता है। चाय इस प्रक्रिया के बीच में आकर पोषण का रास्ता आधा बंद कर देती है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
क्या हैं बेहतर ऑप्शन? अगर आपको खाने के साथ कुछ पीने की आदत है, तो आप चाय की जगह ये विकल्प चुन सकते हैं-

हर्बल टी नींबू पानी विटामिन-सी से भरपूर कोई भी ड्रिंक ये विकल्प न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि विटामिन-सी वाले ड्रिंक शरीर में आयरन के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाने में मदद भी करते हैं। अगर आप चाय के शौकीन हैं और अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो खाने और चाय के बीच कम से कम एक या दो घंटे का गैप जरूर रखें। खाने के साथ चाय का मेल भले ही जुबान को अच्छा लगे, लेकिन शरीर के लिए यह नुकसानदेह ही है।

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AvoidTeaAfterEating, ChaiKhaneKeSathMatPiyo, Gap1HourBeforeTea, HealthMythBustedViral, HerbalTeaBetterOption, IronAbsorptionBlockedByTannins, khojinarad, LemonWaterBoostsIron, PBDislerTeaResearch, ShakahiariLogIronKam, TeaWithMealHarmsHealth, TeenPregnantWomenDanger, ThakanChakkarAnemiaRisk, VegetariansIronDeficiencyRisk, VitaminCDrinksHelp

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 5, 2026 February 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SimpsonsPredictions SimpsonsPredictions : The Simpsons के निर्माता पर लगे ये आरोप सच हैं या सिर्फ रहस्य और सनसनी का खेल
Next Article GodGifted GodGifted : फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे क्यों कहलाते हैं God Gifted ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
ModelAyushState
ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड
देहरादून February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?