By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RepublicDay2026 : सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > RepublicDay2026 : सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
देहरादून

RepublicDay2026 : सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन पर आधारित थी झांकी.

admin
Last updated: 2026/01/26 at 4:05 PM
admin
Share
2 Min Read
RepublicDay2026
RepublicDay2026 सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
SHARE
Highlights
  • झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखण्ड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया.
  • जो राज्य की औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को रेखांकित करती है.
  • ट्रेलर के द्वितीय खंड में उत्तराखण्ड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया.

RepublicDay2026 : सूचना विभाग की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान :-  गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’’ पर आधारित इस झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो माँ गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखण्ड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए , जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखण्ड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया , जो राज्य की औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को रेखांकित करती है। ट्रेलर के द्वितीय खंड में उत्तराखण्ड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया । इसके पश्चात् झांकी में खरसाली स्थित यमुना मन्दिर को प्रदर्शित किया गया , जो माँ यमुना का शीतकालीन धाम है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
झांकी के अंतिम भाग में उठते हुए स्तंभों (पिलर्स) के माध्यम से उत्तराखण्ड की वर्ष-दर-वर्ष प्रगति को दर्शाया गया , जो राज्य के सतत विकास का प्रतीक है। झांकी के पार्श्व भाग में उत्तराखण्ड में लागू किये गये नये कानूनों को प्रदर्शित किया गया , जो राज्य की कानून व्यवस्था एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पृष्ठभूमि में की गई ऐंपण कला की सजावट, उत्तराखण्ड की पारंपरिक लोक कला को आधुनिक दृष्टिकोंण से जोड़ती है।

You Might Also Like

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला

HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे

AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #WinterPilgrimage, AipanArtUttarakhand, AyurvedaUttarakhand, dehradun, DehradunParade, GangaTempleMukhwa, HerbalMedicinesUK, HomestaySchemeUK, InformationDepartmentTableau, khojinarad, RepublicDay2026, SilverJubileeUttarakhand, StateDevelopment25Years, SustainableProgressUK, TourismBoostUK, uttarakhand, UttarakhandFirstPlace, YamunaTempleKharshali

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 26, 2026 January 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RepublicDayParade RepublicDayParade : गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Next Article RepublicDay2026 RepublicDay2026 : गणतंत्र दिवस का इतिहास

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

USSLiberty
USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री
राष्ट्रीय March 12, 2026
MahilaCongressProtest
MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला
देहरादून March 12, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
उत्तराखण्ड March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?