By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BharatTaxiApp : भारत ऐप में ऑटो-बाइक के भी ऑप्‍शन मिलेंगे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > BharatTaxiApp : भारत ऐप में ऑटो-बाइक के भी ऑप्‍शन मिलेंगे
राष्ट्रीय

BharatTaxiApp : भारत ऐप में ऑटो-बाइक के भी ऑप्‍शन मिलेंगे

ओला-उबर की मनमानी पर लगाम लगाने का दावा.

admin
Last updated: 2026/01/14 at 11:53 AM
admin
Share
4 Min Read
BharatTaxiApp
BharatTaxiApp भारत ऐप में ऑटो-बाइक के भी ऑप्‍शन मिलेंगे
SHARE
Highlights
  • ऑटो-बाइक और मेट्रो टिकट की भी सुविधा.
  • हर समय मिलेगा तय और किफायती किराया.
  • Bharat Taxi ऐप से ऐसे बुक करें राइड.
BharatTaxiApp : भारत ऐप में ऑटो-बाइक के भी ऑप्‍शन मिलेंगे :-  नए साल के साथ भारत में एक नई टैक्सी सेवा Bharat Taxi की शुरुआत हुई है. इस ऐप को ओला और उबर जैसी निजी कैब कंपनियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली में लॉन्च किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों में भी शुरू करने की योजना है. Bharat Taxi ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है और लॉन्च के कुछ ही समय में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है ।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

Contents
एक लाख से ज्यादा डाउनलोड, हजारों राइड रोजओला-उबर की मनमानी पर लगाम लगाने का दावाऑटो-बाइक और मेट्रो टिकट की भी सुविधाहर समय मिलेगा तय और किफायती किरायाBharat Taxi ऐप से ऐसे बुक करें राइड

एक लाख से ज्यादा डाउनलोड, हजारों राइड रोज

Bharat Taxi ऐप को अब तक गूगल प्ले स्टोर पर 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और वहां इसकी रेटिंग 4.8 है. वहीं, एप्पल ऐप स्टोर पर इसे 4.9 की रेटिंग मिली है. 2 दिसंबर 2025 को दिल्ली में शुरू हुए इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत रोजाना औसतन 5,500 राइड्स हो रही हैं. इनमें करीब 4,000 राइड्स एयरपोर्ट से जुड़ी होती हैं, जबकि बाकी 1,500 राइड्स शहर के अन्य हिस्सों से होती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 1.4 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं।

ओला-उबर की मनमानी पर लगाम लगाने का दावा

Bharat Taxi को इस सोच के साथ लॉन्च किया गया है कि यात्रियों को सस्ती और पारदर्शी राइड मिल सके. कंपनी का दावा है कि इस ऐप के जरिए सर्ज प्राइसिंग जैसी समस्या से राहत मिलेगी और अलग-अलग समय पर किराए में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी. साथ ही ड्राइवरों को भी बेहतर कमाई का मौका मिलेगा. इसे Rapido, Ola और Uber जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती माना जा रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

ऑटो-बाइक और मेट्रो टिकट की भी सुविधा

Bharat Taxi ऐप में सिर्फ कैब ही नहीं, बल्कि ऑटो और बाइक टैक्सी का विकल्प भी दिया गया है. इसके अलावा ऐप को मेट्रो सेवाओं से भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर सीधे मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ भी इसका तालमेल किया गया है ।

हर समय मिलेगा तय और किफायती किराया

निजी कैब सेवाओं के उलट Bharat Taxi में पीक टाइम या भीड़भाड़ के समय किराया बढ़ने की शिकायत नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि यात्रियों को हर वक्त उचित और तय दामों पर राइड उपलब्ध कराई जाएगी. ऐप में लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, ड्राइवर वेरिफिकेशन और राइड की जानकारी परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करने जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Bharat Taxi ऐप से ऐसे बुक करें राइड

Bharat Taxi ऐप को एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन यूजर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीपी के जरिए लॉग-इन किया जाता है. इसके बाद नाम और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती है. होम स्क्रीन पर पहुंचने के बाद यूजर मेट्रो, रेंटल या इंटरसिटी जैसे विकल्प चुन सकता है. राइड बुक करने के लिए गंतव्य डालते ही बाइक, ऑटो और कैब के विकल्प सामने आ जाते हैं, जिनमें से जरूरत के हिसाब से कोई भी चुना जा सकता है।

You Might Also Like

InsomniaCauses : आधी रात में क्यों खुल जाती है आपकी नींद ?

HappinessHormone : गले लगने से दूर होता है तनाव

DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?

HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव

HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BharatTaxiApp, BharatTaxiAuto, BharatTaxiBike, BharatTaxiBook, BharatTaxiDelhi, BharatTaxiDownload, BharatTaxiDriver, BharatTaxiLaunch, BharatTaxiMetro, BharatTaxiNoSurge, BharatTaxiPrice, BharatTaxiRating, BharatTaxiRides, BharatTaxiVsOla, BharatTaxiVsUber, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 14, 2026 January 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GheeCoffee GheeCoffee : क्या आपने कभी पी घी वाली कॉफी ?
Next Article UttarakhandHighCourt UttarakhandHighCourt : आपसी सहमति से संबंध बनाने पर बड़ा फैसला 

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

InsomniaCauses
InsomniaCauses : आधी रात में क्यों खुल जाती है आपकी नींद ?
हेल्थ March 5, 2026
HappinessHormone
HappinessHormone : गले लगने से दूर होता है तनाव
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 5, 2026
DilliNameMyth
DilliNameMyth : ‘दिल्ली’ का मतलब क्या है ?
दिल्ली March 5, 2026
HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?