By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandMahakouthig : ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandMahakouthig : ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है
उत्तराखण्ड

UttarakhandMahakouthig : ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा उत्तराखण्ड महाकौथिग लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक विरासत और पहाड़ी उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच बन चुका है.

admin
Last updated: 2025/12/22 at 12:21 PM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandMahakouthig
UttarakhandMahakouthig ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है
SHARE
Highlights
  • जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय.
  • सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन.
  • देवभूमि की पवित्रता से समझौता नहीं.

UttarakhandMahakouthig :  ‘उत्तराखंड नफरत नहीं, संस्कार चाहता है :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखण्ड महाकौथिग, नोएडा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी, कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।

Contents
जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीयसांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धनदेवभूमि की पवित्रता से समझौता नहीं

जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहते हुए भी उत्तराखण्डी समाज द्वारा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और पहचान को जीवंत बनाए रखना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की संस्कृति के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो राज्य से दूर रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 15 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा उत्तराखण्ड महाकौथिग लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक विरासत और पहाड़ी उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच बन चुका है। ऐसे आयोजन न केवल उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्तराखण्डी भाई-बहनों को एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकौथिग में पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प, कारीगरी, जैविक उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़, छोपाटी जैसे लोकगीतों तथा छोलिया, पांडव और झोड़ा-छपेली जैसे लोक नृत्यों के माध्यम से उत्तराखण्ड की जीवंत लोक संस्कृति के विविध रूप देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसकी अवधि को पांच दिनों से बढ़ाकर सात दिन किया जाना इसकी सफलता को दर्शाता है।

देवभूमि की पवित्रता से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर देश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ के पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश और शारदा कॉरिडोर, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड, ऑल वेदर रोड, भारतमाला, पर्वतमाला और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसी योजनाओं से राज्य के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘एक जनपद, दो उत्पाद’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, स्टेट मिलेट मिशन, फार्म मशीनरी बैंक, एप्पल मिशन, नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, होम-स्टे, वेड इन उत्तराखण्ड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी कई प्रभावी पहल की जा रही हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड ने सतत विकास लक्ष्यों में देश में प्रथम स्थान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त की है। इसके साथ ही किसानों की आय वृद्धि और मत्स्य विकास में भी राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

You Might Also Like

RavanKiRakh : रावण की राख घर लानी चाहिए या नहीं ?

SeasonalAllergy : मौसम, प्रदूषण या एलर्जी… क्यों बढ़ रही है परेशानी ?

GajabRaatTrailer : ‘गजब रात’, मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

MadrasaMidDayMeal : अल्पसंख्यक बच्चों को कब मिलेगा खाना ?

RahulGandhi : अंकिता भंडारी हत्याकांड: राहुल गांधी ने की राष्ट्रपति से अपील

TAGGED: #Devbhoomi, #HeritagePreservation, #khojinaradbreakingnews, #LocalEconomy, #MakeInIndia, #pushkarsinghdhami, #SpiritualCapital, #TraditionalFestival, #VocalForLocal, dehradun, HillProducts, IndianCulture, khojinarad, NoidaEvent, PravasiUttarakhandi, uttarakhand, UttarakhandCulture, UttarakhandMahakauthig, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 22, 2025 December 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GRAMGAct2025 GRAMGAct2025 : G RAM G बिल पर राष्ट्रपति की मुहर , बना कानून
Next Article UttarakhandMinorityEducationLaw UttarakhandMinorityEducationLaw : उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा कानून !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RavanKiRakh
RavanKiRakh : रावण की राख घर लानी चाहिए या नहीं ?
तत्काल प्रभाव October 16, 2026
SeasonalAllergy
SeasonalAllergy : मौसम, प्रदूषण या एलर्जी… क्यों बढ़ रही है परेशानी ?
खोजी नारद कहिंन October 16, 2026
GajabRaatTrailer
GajabRaatTrailer : ‘गजब रात’, मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
महाराष्ट्र October 16, 2026
MadrasaMidDayMeal
MadrasaMidDayMeal : अल्पसंख्यक बच्चों को कब मिलेगा खाना ?
देहरादून October 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?