By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री धामी हमारे भाई !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री धामी हमारे भाई !
उत्तराखण्ड

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री धामी हमारे भाई !

सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन भारत की एकता और अखंडता के संरक्षण हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का अवसर है.

admin
Last updated: 2025/12/20 at 11:57 AM
admin
Share
3 Min Read
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami मुख्यमंत्री धामी हमारे भाई !
SHARE
Highlights
  • भारतीय संस्कृति में सदियों से समानता और सभी धर्मों तथा समुदायों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आईटीआई, स्वास्थ्य केंद्र और कौशल विकास संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना भी की गई है.

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री धामी हमारे भाई ! :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami)  ने  विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही, विभिन्न स्टॉलों को देखा। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी मुस्लिम महिलाओं ने उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इन मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी एक भाई के रूप में प्रदेश और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन भारत की एकता और अखंडता के संरक्षण हेतु हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। भारतीय संस्कृति में सदियों से समानता और सभी धर्मों तथा समुदायों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है। भारत में अनेक संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं और खान-पान की विविधता के बावजूद एकता की भावना रही हैं। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के महान सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भारत ने हमेशा से पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में माना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आईटीआई, स्वास्थ्य केंद्र और कौशल विकास संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा नए वक़्फ़ कानूनों में सुधार के माध्यम से वक़्फ़ संपत्तियों के संबंध में पारदर्शिता की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैं, ताकि इन संपत्तियों का वास्तविक लाभ समाज के गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना भी की गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

उन्होंने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया है। ये कानून किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखण्ड के सभी अल्पसंख्यक समुदायों सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी और मुस्लिमों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और संवैधानिक अधिकार प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत सभी मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाया जाएगा।

You Might Also Like

SecondMarriageDream : दोबारा शादी का सपना देखने का मतलब जानिए

DaiviyaAdalat : भगवानों का कटघरा और अनोखी अदालत ?

UttarkashiTilwaraRoad : नेशनल हाइवे बनेगी उत्तरकाशी-तिलवाड़ा रोड

BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा

RajasthanNews : न देवी, न देवता ! मंदिर में हो रही है कुत्ते की पूजा

TAGGED: #InclusiveGrowth, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UniformCivilCode, #UttarakhandGovernment, #WaqfReforms, CMDhami, dehradun, HunarYojana, JanVikasProgramme, khojinarad, MinorityDevelopment, MinorityEducationAct, MinorityRightsDay, MuslimWomenSupport, SelfEmploymentScheme, SkillDevelopmentScheme, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 20, 2025 December 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WaqfAmendmentAct WaqfAmendmentAct : 2025 का हाल – सियासी उथल-पुथल वाला रहा साल
Next Article SilverRecordHigh SilverRecordHigh : पहली बार 2 लाख रुपये किलो के पार जा पहुंची चांदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SecondMarriageDream
SecondMarriageDream : दोबारा शादी का सपना देखने का मतलब जानिए
तत्काल प्रभाव September 9, 2026
DaiviyaAdalat
DaiviyaAdalat : भगवानों का कटघरा और अनोखी अदालत ?
राज्य September 9, 2026
UttarkashiTilwaraRoad
UttarkashiTilwaraRoad : नेशनल हाइवे बनेगी उत्तरकाशी-तिलवाड़ा रोड
देहरादून September 9, 2026
BiggBoss20
BiggBoss20 : BIGG BOSS 20 के घर में शुरू हुआ धमाकेदार ड्रामा
महाराष्ट्र September 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?