By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading:  RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून >  RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ
वीडियो

 RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ

देहरादून में, जहाँ 1900 में रेल का सफर शुरू हुआ था, ये कुली बरसों तक यात्रियों के सारथी रहे.

admin
Last updated: 2025/12/10 at 3:18 PM
admin
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • बोझ तले दबी जिंदगी: कुली की व्यथा और इलेक्ट्रिक वाहन की मार.
  • बुजुर्ग कुली रविंद्र यादव ने बताया कि वह पिछले 1990 से देहरादून रेलवे स्टेशन पर कुली के तौर पर काम कर रहे हैं.
  • अपनी कमर पर गमछा कसकर, वे हर स्टेशन पर 'सामान' की पुकार का इंतजार करते थे लेकिन अब, इनकी जिंदगी की गाड़ी मानो बीच पटरी पर आकर रुक गई है.

RailwayPorters : सारी दुनिया का बोझ उठाने वाले कुलियों की जिंदगी पर बढ़ रहा बोझ :-  अमिताभ बच्चन (AmitabhBachchan) के दौर से लेकर गोविंदा  (Govinda) की फिल्मों तक में आपने कुली के जीवन के संघर्ष को देखा होगा कि किस तरह से वह सारी दुनिया का बोझ उठाते हैं मतलब अपने जीवन यापन करने के लिए यात्रियों का सामान उठाकर चंद पैसे कमाते हैं. जमाने के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया है. नए जमाने में कई चीजे ईजाद होने से लोगों को सहूलियत मिली है लेकिन वही उनसे लोगों के रोजगार पर भी असर पड़ा है. देहरादून में 1900 में शुरू हुए रेल के सफर में लोगों के लिए मददगार रहे हैं कुली. लाल कपड़े पहने,बिल्ला लगाए और आपके बोझ को उठाकर कुछ पैसे कमाने वाले ये कुली बरसों बाद आज बेहद परेशान हैं।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- 8thPayCommission : क्या अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी ?

दरअसल, मरीज यात्रियों के लिए शुरू किए गए इलेक्ट्रिक वाहन इनके पेट पर लात मार रहे हैं. दिनभर में 100- 200 रुपए कमाने वाले यह कुली अब बेहद परेशान है. मरीज और बुजुर्ग यात्रियों के लिए शुरू की जाने वाली इस गाड़ी का उपयोग अब सामान्य यात्री भी के रहे हैं जो अपना सामान रखकर चल पड़ते हैं और कुलियों को इससे परेशानी हो रही है क्योंकि उनके रोजगार पर इसका असर पड़ रहा है. इसी काम में सालों से लगे कुलियों को आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है. क़ई बुजुर्ग बीमार कुलियों के लिए ईलाज और पेट भरने के पैसे नहीं होते हैं. 300-400 रुपये प्रतिदिन कराना भी मुश्किल होता है.कभी तो बोनी भी नहीं हो पाती है।

बोझ तले दबी जिंदगी: कुली की व्यथा और इलेक्ट्रिक वाहन की मार

समय का पहिया कितनी तेजी से घूमता है.एक दौर था जब रेलवे स्टेशन पर लाल वर्दी में ‘बोझ उठाने वाले’ ये मजबूत कंधे किसी भी यात्री के लिए सबसे बड़ी सहूलियत होते थे लेकिन आज, इस बदलते दौर में, यही कुली खुद एक अनदेखे और असहनीय बोझ तले दबे हैं।

देहरादून में, जहाँ 1900 में रेल का सफर शुरू हुआ था, ये कुली बरसों तक यात्रियों के सारथी रहे. बिल्ला नंबर लगाए, अपनी कमर पर गमछा कसकर, वे हर स्टेशन पर ‘सामान’ की पुकार का इंतजार करते थे लेकिन अब, इनकी जिंदगी की गाड़ी मानो बीच पटरी पर आकर रुक गई है, और इसकी वजह है – नई सुविधा, जो इनके लिए अभिशाप बन गई है: इलेक्ट्रिक वाहन. नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे पोटर्स एंव कुली यूनियन के अध्यक्ष राम सुरेश ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आमजन को सुविधा देने के लिए आधुनिक चीजों को शुरू किया है जिससे हमारा हमारा काम प्रभावित हुआ है. हम सरकार से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि कुली और उनके परिवार की आजीविका चलती रहें इसके लिए कोई नीति बनाएं. हम बार-बार सरकार को ज्ञापन देते हैं. जिस तरह रेल मंत्री होने के दौरान लालू प्रसाद यादव ने कुलियों  का समायोजन किया था इस तरह कोई नीति बनाकर हमारा भी रेलवे में समायोजन किया जाए. इस कार के आने से हम और हमारे बच्चे भूखे मरने की कगार पर हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे बोर्ड से उन्होंने आरटीआई के माध्यम से मांगा था कि यह इलेक्ट्रिक वाहन किस तरीके से चलाया जाएगा, हमें जवाब मिला था कि यह सीनियर सिटीजन और मरीजों को सहूलियत देने के लिए चलाई जा रही है लेकिन सामान्य यात्री भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे हमारी समस्या बढ़ रही हैं. देशभर के 25 हजार कुली और देहरादून के 40 से 45 कुली और उनके परिवार परेशान हैं तो हम चाहते हैं सरकार हमारे लिए भी कोई नीति बनाए।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- PushkarSinghDhami : उत्तराखंड में पहली बार क्या क्या हुआ – मुख्यमंत्री ने बताया

बुजुर्ग कुली रविंद्र यादव ने बताया कि वह पिछले 1990 से देहरादून रेलवे स्टेशन पर कुली के तौर पर काम कर रहे हैं और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं लेकिन आज उनके लिए बेहद मुश्किल खड़ी हो गई है. उन्होंने कहा कि आज हमारी बोनी भी नहीं हो पाती है, साहब.कभी-कभी 100-200 रुपये भी नहीं कमा पाते. पहले दिन में 300-400 रुपये तो हो ही जाते थे, अब तो घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल है. ये मरीज़ों के लिए आई थी, पर अब यह हमारे पेट पर लात मार रही है।

” उनके झुर्रियों भरे चेहरे पर सालों की मेहनत की लकीरें हैं, पर अब उन लकीरों के साथ भविष्य की चिंता का एक नया डर जुड़ गया है. उनकी तरह उनके पेशे में कई कुली ऐसे हैं जिनकी उम्र ढल चुकी है और शरीर बीमारियों का घर.सालों तक भारी-भरकम सामान उठाने का नतीजा अब हड्डियों और जोड़ों के दर्द के रूप में सामने आता है लेकिन जब दिन भर में ‘बोनी’ भी नहीं होती, तो इलाज करवाना तो दूर, दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल हो जाता है।

You Might Also Like

IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो

JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता

WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !

PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये

ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #PublicTransportIndia, #TransportInnovation, dehradun, Dehraduncoolies, economichardship, electricvehiclesimpact, EVandemployment, EVimpactonworkers, governmentpolicyrequest, indianrailways, Indianrailwaysnews, joblossconcern, khojinarad, laborersIndia, livelihoodcrisis, lossofjobs, manualworkersIndia, modernizationimpact, porterlifeinIndia, porterslife, porterstruggle, porteruniondemand, porterunionprotest, railwayemployment, railwayjobscrisis, railwayporters, railwaystationlife, railwayworkers, reduniformporters, socialimpactIndia, struggleofcoolies, uttarakhand, workforcecrisis

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 10, 2025 December 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChaubattakhalElection2027 ChaubattakhalElection2027 : महाराज के युवराज सुयश चौबट्टाखाल में सक्रिय !
Next Article 8thPayCommission 8thPayCommission : क्या अगले महीने से बढ़कर आएगी सैलरी ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IASIPSShadi
IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो
खोजी नारद कहिंन March 13, 2026
JapanCycleUmbrellaBan
JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता
अंतराष्ट्रीय March 13, 2026
WhatsAppHideOnline
WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !
राष्ट्रीय March 13, 2026
PanchachuliAdventure
PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये
उत्तराखण्ड March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?