Tere Ishk Mein : तेरे इश्क में का तूफ़ान! धनुष-कृति की फिल्म ने पहले दिन फोड़ डाले सारे रिकॉर्ड! :- साउथ सुपरस्टार धनुष (south superstar dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon ) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ( Tere Ishk Mein) ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (box office) पर जोरदार धमाका कर दिया है। आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा दर्शकों को इतनी पसंद आई है कि पहले ही दिन इसने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया. मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक, हर जगह फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
‘तेरे इश्क में’ ने उड़ाया धमाकेदार कलेक्शन
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 16 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की है. यह आंकड़ा उम्मीद से कहीं ज्यादा है और इसी के साथ फिल्म बन गई है 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर धनुष के हिंदी करियर में भी यह रिकॉर्ड-तोड़ सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म की तगड़ी लव स्टोरी, मजबूत एक्टिंग और शानदार म्यूजिक ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों की हालत ख़राब
‘तेरे इश्क में’ की तूफानी एंट्री ने बाकी फिल्मों की कमाई पर एकदम ब्रेक लगा दिया है. जहां अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने तीसरे शुक्रवार को सिर्फ 0.95 करोड़ कमाए, वहीं फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की ‘120 बहादुर’ 0.90 करोड़ पर सिमट गई ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में सीधा गिरावट दर्ज की गई है. यानी धनुष-कृति की जोड़ी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर सबको फेल कर दिया।
क्यों पसंद आ रही है फिल्म?
दर्शकों की मानें तो फिल्म में जबरदस्त कैमिस्ट्री , इमोशनल कनेक्ट, तगड़ा बैकग्राउंड म्यूजिक और धनुष की ऑवर-द-टॉप परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफों की बाढ़ आ चुकी है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- India Loss : भारत का किला ढहा, साउथ अफ्रीका ने किया 2-0 क्लीन स्वीप
आगे क्या? सुपरहिट की राह पर!
पहले दिन की कमाई देखकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘तेरे इश्क में’ पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. धनुष और कृति के फैंस इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

