By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी – गणेश गोदियाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी – गणेश गोदियाल
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी – गणेश गोदियाल

आज प्रदेश की हर महिला को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि अधिकांश मामलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार या संगठन के लोग शामिल हैं.

admin
Last updated: 2025/11/18 at 5:57 AM
admin
Share
5 Min Read
Uttarakhand Congress
Uttarakhand Congress प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी - गणेश गोदियाल
SHARE
Highlights
  • इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी.
  • जिला महानगर अध्यक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है.
  • गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं.

Uttarakhand Congress : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी :-  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस (Uttarakhand Congress ) के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के अध्यक्ष जो संगठन सृजन में चुने गए हैं उनकी बैठक ली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारियों सुरेन्द्र शर्मा व मनोज यादव उपस्थित रहे।  नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि नवनियुक्त जिला महानगर अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय व्यापी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में चले संगठन सृजन में चुने गए हैं और इसलिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को एक अच्छा नेता साबित करने की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विश्वास में ले कर संगठन को बूथ स्तर न्याय पंचायत स्तर व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है व पार्टी का संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम समानांतर स्तर पर चलाने हैं। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश की आम महिला आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि अधिकांश मामलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार या संगठन के लोग शामिल हैं और उसका सबसे बड़ा उदाहरण अंकिता भंडारी की हत्या कांड व हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रही अनामिका शर्मा की पुत्री के साथ हुए दुराचार का मामला है। गोदियाल ने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार सरकार की बेरोजगार व युवा विरोधी सोच से त्रस्त है और बेरोजगारी अपने चरम पर है इसलिए बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ाई व इस मुद्दे को युवाओं के बीच ले जाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से पूरा राज्य व विशेष तौर पर पहाड़ी जनपद का जनमानस त्रस्त है और अनेक क्षेत्रों में जनता ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं और इस मुद्दे पर कांग्रेस संगठन को आंदोलन चलाने होंगे।  गोदियाल ने सभी नवनियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से स्पष्ट रूप से कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्ष गणों को अपने अपने जिले में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को चलाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम समानांतर चलाना होगा जिसकी समीक्षा समय समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस (Uttarakhand Congress )  के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने जिला महानगर अध्यक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजें। प्रदेश कांग्रेस के दूसरे सह प्रभारी श्री मनोज यादव ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से आह्वाहन किया कि आने वाले तीन महीनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें और अपने अपने जिले में शत प्रतिशत ब्लॉक कांग्रेस  (Uttarakhand Congress )  कमेटियों का गठन कर लें।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना  ने बैठक का संचालन किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी , महानगर देहरादून अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिला अध्यक्ष मोरारी लाल खंडेलवाल, यमुनोत्री जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, कोटद्वार जिला अध्यक्ष विकास नेगी, कोटद्वार महानगर अध्यक्ष मीना बछवान, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण बालेश्वर सिंह, अध्यक्ष रुड़की महानगर राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रुड़की फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष परवा दून मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जिला अध्यक्ष काशीपुर अल्का पाल, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर हिमांशु गावा, अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज, जिला अध्यक्ष रानीखेत दीपक किरौला, अध्यक्ष बागेश्वर अर्जुन भट्ट, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत, जिला अध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया व जिला अध्यक्ष चम्पावत चिराग फर्त्याल उपस्थित रहे।

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

TAGGED: #bjp uttarakhand, #inc uttarakhand, assembly elections preparation, BJP vs Congress, caste dynamics Uttarakhand, coalition politics, congress, Congress election 2027, Congress leadership change, Congress manifesto, Congress reorganization, dehradun, democracy in Uttarakhand, development agenda Uttarakhand, economic policies Uttarakhand, Election campaign, Election management, election promises, electoral challenges, Ganesh Godiyal, Garhwal region politics, grassroots mobilization, grassroots politics Uttarakhand, harak singh rawat, harish rawat, khoji narad, khoji narad breaking news, Kumaon-Garhwal divide, next Uttarakhand government, opposition leader Uttarakhand, Party reshuffle, party workers Uttarakhand, political alliances, political campaigns 2027, political experts Uttarakhand, political leadership, political revival, political strategy Uttarakhand, Political Updates India, Pradesh Congress Committee, pritam singh, pushkar singh dhami, regional influence, social justice politics, state Congress president, state government formation, state political news, unemployment Uttarakhand, upcoming elections India., uttarakhand, Uttarakhand Assembly polls, uttarakhand bjp, uttarakhand congress, Uttarakhand politics, voter outreach, voter sentiment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 18, 2025 November 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pregnancy Rituals Pregnancy Rituals :  गर्भधारण से पहले बीज संस्कार क्या है ?
Next Article Uttarakhand Pride Award Uttarakhand Pride Award : स्व. साहित्यकार श्री शैलेश मटियानी को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?